Adani Electricity Mumbai: भारत के बिजली वितरण क्षेत्र में जारी सुधारों के बीच अडानी समूह की कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने लगातार दूसरे वर्ष देश की सबसे बेहतर बिजली वितरण कंपनी का स्थान हासिल किया है. केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज रैंकिंग (DUR) और कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ DISCOMs (CSRD) में कंपनी को 92.5 अंक मिले, जो देश में सबसे अधिक हैं.
देशभर की 66 बिजली वितरण कंपनियों के मूल्यांकन में अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने अपनी शीर्ष रैंक बरकरार रखी. रिपोर्ट के अनुसार बिजली वितरण क्षेत्र में परिचालन दक्षता, वित्तीय अनुशासन, डिजिटलीकरण और उपभोक्ता सेवा के स्तर में सुधार देखा गया है.
अडानी इलेक्ट्रिसिटी कंपनी को उपभोक्ता सेवा के लिए A+ रेटिंग दी गई है. यह रेटिंग बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता, सटीक बिलिंग और शिकायतों के तेज निपटारे जैसे मानकों के आधार पर दी जाती है.
अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा कि लगातार दूसरी बार नंबर-1 स्थान मिलना कंपनी की टीम के अनुशासन और निरंतर काम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रदर्शन का नहीं, बल्कि मुंबई के लोगों के भरोसे का प्रतीक है और कंपनी बिना बाधा के भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है.
रिपोर्ट के मुताबिक इस बार उपभोक्ता सेवा के मामले में कई कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा. छह कंपनियों को A+ रेटिंग मिली, जबकि कोई भी कंपनी सबसे निचली श्रेणी में नहीं रही.
अडानी इलेक्ट्रिसिटी का प्रदर्शन वित्तीय और परिचालन प्रबंधन, संसाधनों की उपलब्धता, सप्लाई प्लानिंग और डिजिटल तकनीकों के उपयोग में मजबूत रहा. कंपनी उन्नत मीटरिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकों का उपयोग कर रही है.
कंपनी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 30 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराती है और अपने काम में विश्वसनीयता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा को प्राथमिकता देती है.
रैंकिंग में निजी और सरकारी दोनों क्षेत्र की कंपनियां शीर्ष स्थानों पर रहीं. इनमें टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड, दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) भी शामिल हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अब बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का आधार बेहतर प्रबंधन, नई तकनीक का उपयोग और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना बन चुका है.
ये भी पढ़ें- Mulberry Fruits: गर्मियों में ‘सुपरफूड’ से कम नहीं शहतूत, देश में इसकी कई किस्में, जानें सेवन करने के फायदे
अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड मुंबई और उपनगरों के लगभग 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 32 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा देती है और करीब 2000 मेगावाट बिजली मांग को पूरा करती है. कंपनी 99.99 प्रतिशत विश्वसनीयता के साथ देश के सबसे कुशल बिजली वितरण नेटवर्क में से एक संचालित करती है.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…