बिजनेस

Adani Energy Solutions का FY2026 की चौथी तिमाही में मुनाफा 32% बढ़ा, कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी कर दिए हैं. अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का समायोजित शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 32 प्रतिशत बढ़कर 2,393 करोड़ रुपए हो गया. यह बढ़त ईबीआईटीडीए में दो अंकों की वृद्धि और साल भर में स्थिर डिप्रिसिएशन के कारण हुई.

कंपनी का ईबीआईटीडीए 12.7 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 8,726 करोड़ रुपए हो गया. इसमें ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के स्थिर प्रदर्शन का योगदान रहा.

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 15.9 प्रतिशत बढ़कर 28,325 करोड़ रुपए के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई, जो बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन और ज्यादा सर्विस कंसेशन अरेंजमेंट (एससीए) इनकम के कारण हुआ, जो बढ़ते कैपेक्स को दर्शाता है.

कंपनी के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 में हमारा प्रदर्शन मजबूत रहा. चौथी तिमाही में हमने मुंबई एचवीडीसी प्रोजेक्ट सहित पांच ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पूरे किए, जिससे हम भारत में दो एचवीडीसी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा करने वाली एकमात्र निजी कंपनी बन गए हैं.”

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने इस वर्ष 1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया, जिससे बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर लागू करने में उसकी क्षमता साबित होती है.

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 7,588 करोड़ रुपए हो गई.

इस तिमाही में ईबीआईटीडीए 4.9 प्रतिशत बढ़कर 2,372 करोड़ रुपए रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा (पीएटी) 723 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 714 करोड़ रुपए था.

एडजस्टेड पीएटी में सालाना आधार पर 27.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 566 करोड़ रुपए से बढ़कर 723 करोड़ रुपए हो गया.

पटेल ने आगे कहा कि हमारे सभी बिजनेस में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं, क्योंकि एसेट बेस बढ़ रहा है, एचवीडीसी प्रोजेक्ट्स की अच्छी पाइपलाइन है और प्रोजेक्ट्स का काम तेजी से चल रहा है.

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कैपेक्स यानी पूंजीगत व्यय 1.24 गुना बढ़कर 14,232 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 11,444 करोड़ रुपए था.

हाल ही में मिले प्रोजेक्ट्स के चलते कंपनी की ट्रांसमिशन पाइपलाइन 71,779 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. वहीं, स्मार्ट मीटर का ऑर्डर बुक 2.46 करोड़ मीटर का है, जिसकी संभावित आय 29,519 करोड़ रुपए है.

एईएसएल को जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी से बीबीबी+ (स्थिर) रेटिंग मिली है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के अनुरूप है और कंपनी की मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल और वित्तीय स्थिति को दर्शाती है.

आईएएनएस

Recent Posts

‘पुस्तकें घुमावदार पहाड़ी की तरह जीवन की ऊंचाई बदल देती हैं…’ Mumbai Book Festival में CMD उपेन्द्र राय ने युवाओं को सुझाईं 4 अहम किताबें

मुंबई पुस्तक महोत्सव-2026 के समापन अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर…

1 hour ago

भूपेन हजारिका समारोह में PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- कुछ लोग ‘नाराज फूफा’ की तरह

भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष…

3 hours ago

पूर्वोत्तर के हर परिवार की तरक्की सुनिश्चित कर रही सरकार, सहयोग और सद्भाव से बढ़ रहा क्षेत्र: पीएम मोदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह…

4 hours ago

‘गोली की आवाज सुन चलाने वाले को अंधेरे में पहचान लिया?’ पुलिसिया दावे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगरा के जगदीशपुरा थाने के एक मामले में अंधेरे में सिर्फ…

4 hours ago

‘मुंबई पुस्तक महोत्सव’ का समापन: CMD उपेन्द्र राय ने Gen-Z संग किया संवाद, 6 दिनों तक छाई 600+ बुक स्टॉल, 200 साहित्यिक सत्र की रौनक

मुंबई विश्वविद्यालय के कलीना कैंपस में 24 नवंबर से चल रहे छह दिवसीय 'मुंबई पुस्तक…

4 hours ago

सिक्किम में दौड़ेगी पहली ट्रेन! 5.3 KM लंबी सबसे बड़ी सुरंग की खुदाई पूरी, 14 सुरंगों का काम खत्म

Sivok Rangpo Rail Line: सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना में…

4 hours ago