अडानी फाउंडेशन ने GEMS एजुकेशन ग्रुप के साथ मिलकर भारतभर में ‘अडानी GEMS स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की घोषणा की है. परियोजना की शुरूआत 2,000 करोड़ की लागत से की गई है. यह पहल खास तौर पर गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाने के लिए की गई है. इस योजना के तहत भारत के प्रमुख महानगरों और Tier II से IV शहरों में 20 स्कूल स्थापित किए जाएंगे.
अडानी फाउंडेशन का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, क्योंकि इनमें से 30% सीटें CBSE पाठ्यक्रम के लिए वंचित और योग्य बच्चों के लिए मुफ्त रखी जाएंगी. इस साझेदारी के तहत पहले स्कूल का उद्घाटन 2025-26 में लखनऊ में किया जाएगा और अगले तीन वर्षों में 20 स्कूलों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा.
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुँचाना है. GEMS एजुकेशन ग्रुप के साथ साझेदारी के माध्यम से हम न केवल शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक मानकों को अपनाएंगे, बल्कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से अगले पीढ़ी के नेताओं को तैयार करेंगे.”
GEMS एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन सनी वर्की ने कहा, “हमारी दृष्टि हमेशा से यह रही है कि गुणवत्ता वाली शिक्षा हर विद्यार्थी को उपलब्ध हो, चाहे उसकी सामाजिक स्थिति कुछ भी हो. अडानी फाउंडेशन के साथ यह साझेदारी हमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हमारी वैश्विक शैक्षिक विशेषज्ञता का विस्तार करने में मदद करेगी.”
अडानी-जीईएमएस स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ छात्रों को शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें समाज के जिम्मेदार नागरिक बनाने पर भी केंद्रित रहेगा. यह साझेदारी एक बड़े सामाजिक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनी है, जिसमें भारतीय युवाओं को कुशल और मूल्य-आधारित बनाने की योजना है.
अडानी फाउंडेशन, अडानी ग्रुप का CSR आर्म है, जो 1996 से समाज के हर क्षेत्र में काम कर रहा है. यह शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जलवायु परिवर्तन, और समुदाय विकास जैसे क्षेत्रों में सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत है.
GEMS एजुकेशन ग्रुप, जो 60 साल से अधिक समय से काम कर रहा है, दुनिया भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है. इसके स्कूलों में 1,70,000+ छात्र पढ़ाई करते हैं और इसके छात्रों को दुनिया भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है.
यह भी पढ़िए: रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद वितरित करा रहा अडानी ग्रुप
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…