बिजनेस

NRLM के साथ अदाणी फाउंडेशन ने मिर्जापुर में मनाया महिला दिवस, 60 महिलाओं को सम्मानित किया

उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर में अदाणी फाउंडेशन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ मिलकर विकास भवन के मीटिंग हॉल में महिला दिवस का खास कार्यक्रम रखा. इस मौके पर खेल, उद्यमशीलता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली 20 महिला खिलाड़ियों और 40 ग्रामीण महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया. ये महिलाएं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं. कार्यक्रम में सभी को प्रोत्साहन और सम्मान मिला, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की हौसला‌ अफजाई हुई.

फाउंडेशन की सामाजिक भूमिका

अदाणी फाउंडेशन साल 1996 से पूरे देश में सामाजिक कार्य कर रहा है. यह शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, समुदाय विकास और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर काम करता है. फाउंडेशन बच्चों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगा हुआ है. इसके सभी काम देश की जरूरतों और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से जुड़े हैं.

कमजोर वर्गों का उत्‍थान हो रहा

अदाणी फाउंडेशन मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण, स्थायी आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास पर फोकस करता है. यह 19 राज्यों के 6,769 गांवों में सक्रिय है और करीब 9.1 मिलियन लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाल रहा है. ग्रामीण महिलाओं को मजबूत बनाने और उनके परिवारों व समुदायों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की फाउंडेशन की मजबूत प्रतिबद्धता है. जाति, पंथ या रंग की परवाह किए बिना कमजोर वर्गों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

17 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

18 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

28 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago