यूटिलिटी

Fastag को लेकर 15 मार्च से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं होगा रिचार्ज

Paytm Fastag Update: पेटीएम-फास्टैग का यूज करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है. NHAI ने पेटीएम फास्टैग धारकों को कहा है कि 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक का फास्टैग लगा लें. NHAI ने आधिकारिक बयान में कहा है कि टोल प्लाजा पर किसी भी दिक्कत से बचने के लिए अपना फास्टैग बदल दें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग के रिचार्ज पर रोक लगा दी है. हालांकि, अगर आपके फास्टैग में बैलेंस है आप इस तय तारीख के बाद भी पेटीएम फास्टैग का उपयोग कर सकते हैं. लेकिन दोबारा इसे रिचार्ज नहीं कर पाएंगे.

Paytm को लेकर दी जानकारी

केंद्रीय बैंक के निर्देश के बाद NHAI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को फास्टैग प्रवाइडर्स की लिस्ट से बाहर कर दिया है. रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि फास्टैग अकाउंट्स को बैंक के बीच में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जिस किसी के पास पेटीएम का फास्टैग है वो अपना अकाउंट बंद करके अपना पैसा वापस ले लें.

देना पड़ सकता है दोगुना शुल्क

अगर आप पेटीएम का फास्टैग नहीं बदलते हैं तो बैलेंस खत्म होने की स्थिति में आपको कैश से भुगतान करना पड़ेगा. तब आपको दोगुना टोल चार्ज देना पड़ेगा. बता दें, मौजूदा समय में कुल 32 बैंक हैं जो फास्टैग इश्यू कर सकते हैं. NHAI ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को अपने बैंक से सम्पर्क कने की सलाह दी है. साथ ही अगर आपके मन में कोई सवाल है तो IHMCL की वेबसाइट पर जाकर जवाब तलाश कर सकते हैं.

बैंकों पर कर सकते हैं

बता दें कि NHAI ने 39 बैंकों और और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) की नई लिस्ट जारी की है जहां से आप अपनी गाड़ी के लिए फास्टैग खरीद सकते हैं. रिवाइज लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम शामिल नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप, पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ता 15 मार्च 2024 के बाद शेष राशि को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे. हालांकि, यूजर्स टोल का भुगतान करने के लिए अपने मौजूदा बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

7 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago