बिजनेस

आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अडानी ग्रुप, प्रदान की 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि

Andhra Pradesh news: भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के लोगों की मदद से लिए अदाणी ग्रुप की ओर से गुरुवार को 25 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया गया.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से बेहद परेशान हूं. इस कठिन परिस्थिति में अडानी ग्रुप आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ मजबूती से ही खड़ा है. हम पूरे विनम्र भाव से अडानी फाउंडेशन के माध्यम से राहत के लिए 25 करोड़ रुपये का योगदान देते हैं.”

इसके साथ ही गौतम अडानी की ओर से एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के एमडी करण अडानी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सहायता देते हुए नजर आ रहे हैं.

गौतम अडानी की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए करण अडानी ने लिखा, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में चल रहे राहत अभियान में योगदान देने का मौका मिला. हमारा दिल उन लोगों के साथ है जो अपने जीवन और आजीविका का पुनर्निर्माण कर रहे हैं.”

बता दें कि आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई थी. हालांकि, अब पानी उतर चुका है. प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को भी लगाया है. बाढ़ पीड़ित के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से भी राहत पैकेज का ऐलान किया जा चुका है. मुख्यमंत्री की ओर से बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की जा चुकी है और मदद का भरोसा दिया गया है.

बाढ़ को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भी हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा किया गया था. इस बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

14 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

31 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

33 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago