Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अडानी ग्रुप, प्रदान की 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई थी. प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अडानी ग्रुप ने आर्थिक सहायता मुहैया कराई है.

Adani Group Andhra Pradesh cm
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Andhra Pradesh news: भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के लोगों की मदद से लिए अदाणी ग्रुप की ओर से गुरुवार को 25 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया गया.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से बेहद परेशान हूं. इस कठिन परिस्थिति में अडानी ग्रुप आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ मजबूती से ही खड़ा है. हम पूरे विनम्र भाव से अडानी फाउंडेशन के माध्यम से राहत के लिए 25 करोड़ रुपये का योगदान देते हैं.”

इसके साथ ही गौतम अडानी की ओर से एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के एमडी करण अडानी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सहायता देते हुए नजर आ रहे हैं.

गौतम अडानी की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए करण अडानी ने लिखा, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में चल रहे राहत अभियान में योगदान देने का मौका मिला. हमारा दिल उन लोगों के साथ है जो अपने जीवन और आजीविका का पुनर्निर्माण कर रहे हैं.”

बता दें कि आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई थी. हालांकि, अब पानी उतर चुका है. प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को भी लगाया है. बाढ़ पीड़ित के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से भी राहत पैकेज का ऐलान किया जा चुका है. मुख्यमंत्री की ओर से बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की जा चुकी है और मदद का भरोसा दिया गया है.

बाढ़ को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भी हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा किया गया था. इस बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital