बिजनेस

Hindenburg Research की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर 20 % तक गिरे, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे, गौतम अडानी 7वें स्थान पर खिसके

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में अंधाधुंध बिकवाली शुरू हो गई है. इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट आई है. पिछले दो कारोबारी सत्र में अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली की होड़ लगी है. इसका असर साफ तौर पर बाजार पर भी पड़ा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स लगभग 1.45% की गिरावट के साथ 59,331 पर बंद हुआ. निफ्टी 287 अंकों की गिरावट के साथ 17,604 पर बंद हुआ. वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली के कारण निवेशकों के 4 लाख करोड़ से बी ज्यादा रुपए डूब चुके हैं.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आने के बाद शुक्रवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों की बिकवाली जारी रही.

Adani Enterprises के शेयरों में 16 फीसदी तक की गिरावट आई है.
Adani Ports के शेयरों में 25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.
Adani Wilmar के शेयरों में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.
Adani Power के शेयरों में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.
Adani Cements के शेयरों में 31 फीसदी तक की गिरावट आई है.
ACC के शेयरों में 26 फीसदी की गिरावट आई है.
Adani Trans के शेयर 27 फीसदी तक टूटे हैं.
Adani Total के शेयर 25 फीसदी तक टूटे हैं.
Adani Green के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट आई है.
NDTV के शेयर भी 10 फीसदी गिरे हैं.

ये भी पढ़ें: Wipro Lay Off: Google के बाद विप्रो ने 400 से अधिक फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला, माफ किए ट्रेनिंग पर खर्च 75 हजार रुपए

अडानी 7वें स्थान पर खिसके

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने गौतम अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है. शेयरों में गिरावट का असर एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा है. फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी खिसककर अब सातवें स्थान पर आ गए हैं. बता दें कि अडानी साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति रहे हैं. वे दूसरे स्थान पर पहुंचने में भी कामयाब रहे थे. लेकिन साल 2023 में कारोबार के लिहाज से उन्हें झटका लगता नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago