खेल

IND vs NZ Women U19 WC: महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, अब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के विजेता से मुकाबला

IND vs NZ Women U19 WCup Semifinal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC अंडर-19 वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया. टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसल लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय अटैक के आगे पूरी तरह फ्लॉफ रहे और 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 107 रन बना पाए. भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा सबसे सफल गेंदबाजी रहीं. जवाब में भारतीय टीम 14.2 में दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने U-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर लही है. अब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के विजेता से फाइनल मुकाबले में उसकी टक्कर होगी.

भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल विजेता से होगा.

मैच की बात करें तो शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. पार्श्वी चोपड़ा की शानदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए जार्जिया प्लीमर ने 35 और इसाबेला गेज ने 26 रन बनाए. इंडिया के लिए पार्श्वी चोपड़ा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा टीतास साधु, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी को 1-1 विकेट मिले.

इंडिया ने 108 के लक्ष्य को 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर हासिल कर लिया. इंडिया के लिए श्वेता सेहरावत अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा और 45 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके निकले. सौम्या तिवारी ने 22, शेफाली वर्मा ने 10 और गौंगड़ी त्रिशा ने 5 रन बनाए. शानदार गेंदबाजी करने वाली पार्श्वी चोपड़ा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.

भारत के पास इतिहास रचने का मौका

ICC पहली बार अंडर 19 क्रिकेट में T20 फॉर्मेट में महिला विश्व कप का आयोजन कर रही है. फाइनल में पहुँच चुकी इंडिया के पास टूर्नामेंट जीत कर पहली अंडर 19 टी 20 विश्व कप के विजेता टीम बनने और इतिहास रचने का मौका है. बता दें कि अंडर 19 में महिलाओं के लिए 50-50 विश्व कप की शुरुआत 1988 में हुई थी. इंडिया सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने वाली टीम है. इंडिया 5 बार विजेता जबकि 3 बार विजेता रही है. मौजूदा चैंपियन भी इंडियन टीम ही है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

35 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

38 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago