बिजनेस

अडानी पावर का Q3 FY26 में मजबूत प्रदर्शन, मांग में अस्थायी गिरावट के बावजूद मुनाफा बरकरार

Adani Power: भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अडानी पावर लिमिटेड (APL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) और नौ महीनों (9M FY26) के नतीजे घोषित किए. मांग में अस्थायी गिरावट और बिजली दरों में नरमी के बावजूद कंपनी ने मजबूत लाभप्रदता और स्थिर राजस्व प्रदर्शन दर्ज किया है.

अडानी पावर के Q3 FY26 के नतीजे

Q3 FY26 में अडानी पावर की निरंतर कुल आय 12,717 करोड़ रुपये रही, जबकि EBITDA 4,636 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) 2,488 करोड़ रुपये रहा. हालांकि यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन इसका प्रमुख कारण एकमुश्त (वन-टाइम) आय में कमी बताया गया है. वहीं, वित्त लागत में नियंत्रण और परिचालन दक्षता ने कंपनी के मुनाफे को सहारा दिया.

देशभर में बिजली मांग Q3 FY26 में 0.1% घटकर 392 बिलियन यूनिट रही. इसकी वजह लंबा मानसून, अपेक्षाकृत ठंडा मौसम और पिछले वर्ष का उच्च आधार प्रभाव रहा. इसके बावजूद अडानी पावर ने 23.6 बिलियन यूनिट बिजली की बिक्री की, जो Q3 FY25 से अधिक है. नौ महीनों में कंपनी की कुल बिजली बिक्री 3.4% बढ़कर 71.8 बिलियन यूनिट पहुंच गई.

अडानी पवार का विस्तार बढ़ा

व्यावसायिक मोर्चे पर अडानी पावर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी को असम डिस्कॉम से 3,200 मेगावाट की दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (PPA) का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है. इसके साथ ही कंपनी की विस्तार क्षमता के लिए कुल PPA टाई-अप 11.7 गीगावाट तक पहुंच गए हैं. फिलहाल अडानी पावर की 90% मौजूदा क्षमता लंबी और मध्यम अवधि के PPA से जुड़ी हुई है, जिससे राजस्व में स्थिरता आई है.

वित्तीय मजबूती को और बढ़ाते हुए अडानी पावर ने AA रेटेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह राशि क्षमता विस्तार, कार्यशील पूंजी और अन्य जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी. इसके अलावा, 600 मेगावाट की बुटीबोरी पावर प्लांट को अधिग्रहण के चार महीनों के भीतर पूरी तरह चालू कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें: भारत के ऊर्जा क्षेत्र में $100 अरब का पावर प्ले; PM मोदी ने ग्लोबल CEOs को दिया निवेश का महा-मंत्र!


अडानी पावर के सीईओ ने क्या कहा?

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए अडानी पावर के सीईओ एस. बी. ख्यालिया ने कहा कि कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति, लागत-कुशल संयंत्र और मजबूत तरलता उसे भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए तैयार करती है. उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों में थर्मल पावर की अहम भूमिका बनी रहेगी और अडानी पावर देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

कुल मिलाकर, Q3 FY26 में चुनौतियों के बावजूद अडानी पावर ने स्थिरता, विस्तार और वित्तीय मजबूती का स्पष्ट संकेत दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

48 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago