रिपोर्ट- अजय
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में फ़िल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. यह फ़िल्म दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, फरह (मथुरा) के तत्वावधान में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की गई है.
इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्देशक विनोद चौधरी ने फिल्म के निर्माण और इसके उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला है. वहीं अजीत प्रसाद महापात्र (राष्ट्रीय संयोजक, गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने गौ माता की महिमा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय एक आध्यात्मिक, पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व रखती हैं.
मोहन यादव ने कहा कि गाय जीवनकाल में दूध, घी और पंचगव्य देती है, वहीं मरणोपरांत गोसमाधि खाद से सैकड़ों एकड़ जमीन को उर्वरा बनाकर लगभग 30 लाख रुपये तक की आय संभव है. अजीत महापात्र ने पौराणिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि सतयुग में समुद्र मंथन से प्राप्त सभी रत्न देवों या दानवों को मिले, लेकिन गौ माता ने मानवता के कल्याण के लिए पृथ्वी पर रहने का निर्णय लिया.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्रेलर के साथ फ़िल्म के एक गाने का वीडियो भी शेयर किया और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 6 फ़रवरी से परिवार सहित सिनेमाघरों में इस फ़िल्म को जाकर देखें. उन्होंने फ़िल्म में गौ माता की भव्यता और दिव्यता को प्रभावी रूप से दर्शाने के लिए निर्माता टीम को सम्मानित किया और “गोदान” को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने पर विचार करने की बात कही.
इस कार्यक्रम का संचालन गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला ने किया और उन्होंने कहा कि गौ माता ही भारत माता हैं. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया.
ये भी पढ़ें- बोरी, नदी और कचरे के ढेर में मिली लाशें…चेन्नई में बिहार के एक पूरे परिवार को मौत के घाट उतार डाला
कार्यक्रम के दौरान डॉ इन्द्रेश प्रताप सिंह (शिवांश फाउंडेशन आगरा ), डॉ मधुसूदन, वेदपाल व गौसेवा गतिविधि मध्य प्रदेश की पूरी टीम और मुख्यमंत्री आवास की पूरी टीम भी वहां उपस्थित रही.
-भारत एक्सप्रेस
(इस खबर को शुभ्रा राय ने एडिट किया है. वे भारत एक्सप्रेस पर इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं.)
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…