Adani Total Gas Price Cut: अदानी टोटल गैस (ATGL) ने औद्योगिक ग्राहकों को दी जाने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमत में बड़ी कटौती की है. कंपनी ने कीमत 119.90 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) से घटाकर 82.95 रुपये प्रति SCM कर दी है. नई कीमत 16 मार्च सुबह 6 बजे से लागू होगी.
कंपनी का कहना है कि गैस की मूल कीमतों में कमी आई है, इसलिए इसका फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. साथ ही मौजूदा आपूर्ति संकट के दौरान गैस का सही तरीके से वितरण बनाए रखना भी जरूरी है. पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है. इससे भारत में LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की सप्लाई पर असर पड़ा है.
इसी वजह से कंपनी ने वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों से कहा था कि वे अपनी तय गैस खपत का सिर्फ 40 फीसदी ही इस्तेमाल करें. अगर कोई ग्राहक इससे ज्यादा गैस इस्तेमाल करता है, तो उस पर अलग से ज्यादा कीमत ली जाती है. पहले इस अतिरिक्त गैस के लिए 119 रुपये प्रति SCM वसूले जा रहे थे, जिसे अब घटाकर 82.95 रुपये प्रति SCM कर दिया गया है.
कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त गैस से जुड़े बाकी नियम पहले की तरह ही रहेंगे. वहीं औद्योगिक ग्राहकों को 80 फीसदी गैस आपूर्ति को लेकर कंपनी ने GAIL इंडिया लिमिटेड से स्पष्टीकरण भी मांगा है.
इससे पहले कंपनी ने CNG और घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी. कंपनी की करीब 70 फीसदी गैस घरेलू स्रोतों से आती है, जो CNG और घरों तक पाइप्ड गैस के रूप में पहुंचती है. वहीं करीब 30 फीसदी गैस आयातित LNG से आती है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों के लिए किया जाता है.
ये भी पढ़ें: Adani Power को महाराष्ट्र में मिला 1600 मेगावाट बिजली सप्लाई का बड़ा ऑर्डर, MSEDCL से करार
सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए CNG और घरेलू PNG उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई में प्राथमिकता दी है. कंपनी का कहना है कि वह सभी ग्राहकों को बिना रुकावट गैस उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…