बिजनेस

देश की 14% आबादी तक पहुंच बनाएगी अडानी टोटल गैस, ग्लोबल लेंडर्स से मिली 37.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग

Adani Total Gas | ATGL: अडानी ग्रुप की सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन (CGD) वाली कंपनी अडानी टोटल गैस (ATGL) ने इंटरनेशनल फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क में जगह बना ली है. अडानी टोटल गैस ने अपने बिजनेस प्लान के आधार पर फ्यूचर फंडिंग हासिल की है.

ग्लोबल लेंडर्स ने अडानी टोटल गैस (ATGL) को 375 मिलियन डॉलर (करीब 37 करोड़) की पहली फंडिंग पर सहमति जताई है. समझौते के तहत 315 मिलियन डॉलर का इनीशियल कमिटमेंट किया गया है. अडानी टोटल गैस (ATGL) ने ग्लोबल लेंडर्स के साथ ‘ओवरऑल फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क’ से जुड़ा समझौता किया है.

बिजनेस प्लान के आधार पर फंडिंग सिक्योर

इस समझौते के उपरांत अडानी टोटल गैस (ATGL) को भविष्य में अपने बिजनेस प्लान के आधार पर फंडिंग सिक्योर करने में मदद मिलेगी. शुरुआती फाइनेंसिंग में BNP परिबास, DBS बैंक, मिजुहो बैंक, MUFG बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन जैसे इंटरनेशनल क्रेडिटर्स ने हिस्सा लिया.

बताया जा रहा है कि ग्लोबल लेंडर्स से आने वाले फंड से ATGL के पूंजीगत व्यय कार्यक्रम में तेजी आएगी, जिससे 13 राज्यों में 34 अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में इसके सीजीडी नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो सकेगा.

ATGL का कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रोग्राम फास्ट ट्रैक

एक रिपोर्ट में कहा गया कि ग्लोबल लेंडर्स की फाइनेंसिंग से अडानी टोटल गैस (ATGL) का कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रोग्राम फास्ट ट्रैक होगा. साथ ही अडानी टोटल गैस (ATGL) को अपने सीटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन (CGD) नेटवर्क को 13 राज्यों के 34 अथॉराइज्ड जियोग्राफिकल एरिया (GAs) में विस्तार करने में मदद मिलेगी. इससे भारत की आबादी का करीब 14% हिस्सा (20 करोड़ लोग) कवर होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

1 minute ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

6 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

14 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

14 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

15 minutes ago