Mahakumbh 2025
महाकुंभनगर: प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ 2025 को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ-महाकुंभ बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है. सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने की दिशा में मेला प्राधिकरण महाकुंभ में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता मित्रों का विशेष ध्यान रख रहा है. इसी दिशाक्रम में शुक्रवार को मेला क्षेत्र में संगम तट के समीप नववर्ष के उपलक्ष्य में स्वच्छता मित्रों के लिये सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. जिसमें मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा समेत, स्वच्छता और सैनिटेशन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सामूहिक भोज कर स्वच्छताकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छ महाकुंभ के सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने का प्रण भी लिया.
सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये थे कि स्वच्छता महाकुंभ की पहचान है. स्वच्छ-महाकुंभ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों और उनके परिवार का भी पूरा ध्यान रखना होगा. सीएम योगी के दिशानिर्देशों के मुताबिक मेला प्राधिकरण महाकुंभ में 1.5 लाख शौचालयों के निर्माण के साथ सफाई के आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग कर रहा है. साथ ही लगभग 15 हजार स्वच्छता मित्रों और 2 हजार गंगा सेवादूतों की नियुक्ति की जा रही है.
स्वच्छता मित्रों के रहने के लिए हर सेक्टर में सैनिटेशन कालोनी और उनके बच्चों के लिये विद्याकुंभ स्कूल और आंगबाड़ी भी बनाई जा रही हैं. इसी दिशा में मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने स्वच्छता मित्रों के लिए नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया. सामूहिक भोज का आयोजन संगम तट के पास सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में किया गया था. आने वाले दिनों में बाकि के सभी सेक्टरों में उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट इसी तरह के सामूहिक भोज का आयोजन करेंगे.
स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज कार्यक्रम में शामिल रहीं मेला की विशेष कार्यकार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि इस सामूहिक भोज के आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों का नववर्ष में स्वागत करना, साथ ही उनमें सामूहिकता और अपनत्व का भाव पैदा करना है. हम ये बताना चाहते हैं कि वो भी मेला परिवार का हिस्सा हैं, बिना उनके ये आयोजन सफल नहीं हो सकता. जैसा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन है कि महाकुंभ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुंभ बनाना है जो कि हमारे स्वच्छता मित्रों के सहयोग और पूर्ण सहभागिता के पूरा नहीं हो सकता. ये सामूहिक भोज उसी दिशा में एक टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज़ है. सामूहिक भोज कार्यक्रम में विशेष कार्यधिकारी के साथ सैनिटेशन विभाग के आनंद सिंह और सेक्टर-3 और 4 के सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय मिश्रा और संजीव उपाध्याय भी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में खुफिया अलर्ट! पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, 4 विदेशी नागरिकों से पूछताछ…
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…