बिजनेस

अडानी एंटरप्राइजेज ने तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए, समेकित EBIDTA 48% बढ़कर 4,300 करोड़ हुआ

Adani Enterprises Ltd News: अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने मौजूदा वित्‍तवर्ष की तिमाही के लिए अपने वित्‍तीय आंकड़े घोषित कर दिए. यह तिमाही 30 जून, 2024 को समाप्‍त हुई थी और आज अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने उसके परिणाम जारी किए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) का समेकित EBIDTA 48% बढ़कर 4,300 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, समेकित PBT 107% बढ़कर 2,236 करोड़ रुपये हो गया है. इनक्यूबेटिंग व्यवसायों ने कुल EBIDTA में 62% का योगदान दिया है.

एईएल का ग्लोबल मॉडल के रूप में विस्तार हुआ: अडानी

अच्‍छे परिणामों पर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी का बयान आया. उन्‍होंने कहा, “अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) भारत के अग्रणी बिजनेस इनक्यूबेटर और बुनियादी ढांचे के विकास में एक ग्लोबल मॉडल के रूप में अपनी स्थिति का और विस्तार कर रहा है.”

उन्‍होंने आगे कहा, “ANIL इकोसिस्टम, हमारे हवाई अड्डे के संचालन और हमारे सड़क निर्माण व्यवसाय के असाधारण प्रदर्शन से प्रेरित हमारे EBIDTA में पर्याप्त वृद्धि परिचालन उत्कृष्टता और संधारणीय मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन, अत्याधुनिक तकनीकों, उच्च रेटिंग और पूरी तरह से वित्तपोषित विकास रणनीतियों का संयोजन यह सुनिश्चित करता है कि AEL नए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानक स्थापित करना जारी रखे.”

कंपनी की ओर से बताया गया है कि ANIL इकोसिस्टम, हवाई अड्डे और सड़कों से युक्त उभरते हुए मुख्य इंफ्रा व्यवसाय अपने परिचालन प्रदर्शन में लगातार महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं. इन व्यवसायों का समग्र EBIDTA में योगदान अब Q1 FY25 में Q1 FY24 के 45% की तुलना में बढ़कर 62% हो गया है.

3.6 गुना की वृद्धि के साथ 1,642 करोड़ का EBIDTA

ANIL इकोसिस्टम सोलर मैन्युफैक्चरिंग और विंड टर्बाइन व्यवसायों ने साल-दर-साल आधार पर 3.6 गुना की वृद्धि के साथ 1,642 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक EBIDTA दर्ज किया है और अब अपने मजबूत परिचालन प्रदर्शन के दम पर कुल EBIDTA में 38% का योगदान देता है. बताया जाता है कि ANIL डब्ल्यूटीजी ने तिमाही के दौरान 200वां ब्लेड प्रोडक्‍शन का माइलस्‍टोन अचीव किया. ANIL डब्ल्यूटीजी को 3 मेगावाट पवन टरबाइन के लिए फाइनल कैटेगरी का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ. वहीं, हवाई अड्डों में, पहली बार टीटीएम आधार पर आवाजाही 90 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई.

Q1 FY25 (YoY) में खास तौर पर यह देखा गया-
• सौर मॉड्यूल निर्यात 109% बढ़कर 808 मेगावाट हो गया
• ग्रुप का राजस्व 13% बढ़कर 26,067 करोड़ रुपये हो गया
• EBIDTA 48% बढ़कर 4,300 करोड़ रुपये हो गया
• PBT 107% बढ़कर 2,236 करोड़ रुपये हो गया

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

38 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago