बिजनेस

Operation Sindoor: PAK में आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आया उछाल, दिखा हरा निशान

Operation Sindoor के चलते भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105.71 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,746.78 और निफ्टी 34.80 या 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,414.40 पर था.

बाजार की तेजी का नेतृत्व ऑटो और रियल्टी शेयरों ने किया. निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए.

इसके अलावा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में थे. केवल फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुए हैं.

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार, रूपक दे ने कहा कि इंडेक्स एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. वर्तमान स्थिति में बाजार 24,000 से लेकर 24,550 के दायरे में रह सकता है. अगर यह 24,550 के स्तर को तोड़ता है तो बड़ी तेजी आ सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि गिरावट की स्थिति में 24,200 एक अहम सोपर्ट स्तर है. अगर यह टूटता है तो एनएसई सूचकांक 24,000 के स्तर को भी छू सकता है.

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी का ट्रेंड देखा गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 851.90 अंक या 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,287.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 222.80 अंक या 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,417.95 पर था.

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे. एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस, नेस्ले, एचयूएल, टीसीएस और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे.

शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी. सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 40 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,600 और निफ्टी 4.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,375 पर था.

यह भी पढ़िए: Indian Stock Market: भारत-पाक तनाव और तिमाही नतीजों के बीच अगले हफ्ते शेयर बाजार में बढ़ेगी हलचल? जानिए

आईएएनएस

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

13 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

14 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

32 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

58 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago