देश

पहलगाम आतंकी हमले पर एनआईए ने मांगी मदद, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी, फोटो या वीडियो रखने वाले पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे तुरंत एजेंसी से संपर्क करें और जांच में सहयोग करें.

एनआईए ने बताया है कि अब तक हमले से जुड़े कई फोटो और वीडियो उनके पास आ चुके हैं, जिनकी जांच जारी है. इसके बावजूद, कोई भी महत्वपूर्ण सुराग छूट न जाए, इसलिए जांच एजेंसी ने अब अपनी जांच प्रक्रिया को और तेज करने का फैसला किया है.

जारी किए गए संपर्क नंबर:

एनआईए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से यह अपील जारी की है. जिनके पास इस हमले से जुड़ी कोई जानकारी है, वे निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

•मोबाइल नंबर: 9654958816
•लैंडलाइन नंबर: 011-24368800

लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे कॉल करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी और साझा की जाने वाली सूचना का विवरण दें. इसके बाद एक वरिष्ठ एनआईए अधिकारी कॉलर से संपर्क करेगा और जानकारी, फोटो या वीडियो आदि प्राप्त करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा.

एनआईए हमले में शामिल हमलावरों और उनके तरीकों को उजागर करने के लिए हर छोटी से छोटी जानकारी को खंगालना चाहती है. एजेंसी का मानना है कि कई पर्यटकों या स्थानीय लोगों ने अनजाने में भी कोई ऐसा दृश्य देख या रिकॉर्ड कर लिया हो सकता है, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. इस हमले के बाद से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

25 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

39 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago