Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने देर नहीं की और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की. मंगलवार और बुधवार की रात करीब 2 बजे भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल हमले किए.
सेना सूत्रों के अनुसार, इनमें से चार ठिकाने पाकिस्तान की सीमा में और बाकी पांच POK में स्थित थे. सबसे बड़ा हमला बहावलपुर में हुआ, जहां जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का मदरसा पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में भी सटीक निशाना साधा गया.
पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार चैनल ने भी इस हमले की पुष्टि की है. चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बहावलपुर में मसूद अजहर के मदरसे पर चार मिसाइलें दागी गईं, जिसके बाद वहां भारी तबाही मची. आग की लपटों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हालात काफी तनावपूर्ण हो गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तानी सेना ने इलाके को घेर लिया है और सभी रास्तों को सील कर दिया गया है.
हमले के बाद से बहावलपुर के बाकी मदरसों को भी खाली कराया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया कि रात के समय लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए. आसमान में लाल चमक दिख रही थी और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था. वहीं सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान इंटेलिजेंस पर कई सवाल उठा रहा है.
इस वीडियो में पाकिस्तान युवक कहते सुना जा सकता है, “मौलाना मसूद साहब के मदरसे के ऊपर इंडिया ने मिसाइलें दागी हैं. हम अपनी फौज के साथ खड़े हैं.. लेकिन मेरा सवाल है कि हमारी एजेंसीज कहां सोई हुई थीं? हमारी एयरफोर्स कहां सोई थी जब ये हमला हुआ? मुजफ्फराबाद वाली साइड पर भी ये अटैक हुआ है. लेकिन सबसे पहले मेरे बहावलपुर के अंदर अटैक हुए हैं, तब हमारी सेना कहां थी? इतने तनाव पूर्ण स्थिति में सरकार क्या कर रही थी, एक्टिव मोड में क्यों नहीं थी?” इस तरह के सवाल पाकिस्तानी युवक ने उठाए हैं.
ऐसे में यहां जानते हैं कि मसूद अजहर कौन है..जिस पर हुए हमले की वजह से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.
मसूद अजहर भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रच चुका है. वह प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है. 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इसकी जिम्मेदारी इसी संगठन ने ली थी. पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में भी मसूद अजहर का नाम सामने आया था.
1999 के कंधार विमान अपहरण कांड में भारत को मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था, जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था. इसके बदले में तीन आतंकवादियों को छोड़ा गया, जिनमें मसूद अजहर भी शामिल था. रिहाई के बाद वह पाकिस्तान लौट गया और वहीं से आतंक फैलाना जारी रखा.
भारत ने लंबे समय तक मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित कराने के लिए प्रयास किया. आखिरकार, 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया. इसके बावजूद वह पाकिस्तान में खुलेआम घूमता रहा. लेकिन अब भारतीय सेना के इस ऑपरेशन ने उसे और उसके संगठन को जबरदस्त झटका दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…
अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…
Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…