बिजनेस

चीन में लगे कोविड प्रतिबंध के कारण APPLE को 6 साल में पहली बार नुकसान

चीन में लगे कोविड प्रतिबंध के कारण दिग्गज मोबाइल कंपनी APPLE को 6 साल में पहली बार नुकसान उठाना पड़ा है. जिस के कारण कंपनी के प्रोडक्शन में कमी आई है. APPLE को इस साल की पहली तिमाही में 5% का नुकसान हुआ है, यह नकुसान पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में ऐपल का कुल कारोबार 117.2 बिलियन डॉलर रहा है. APPLE के CEO टिम कुक ने खुद माना है कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी को कारोबारी मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. इस दौरन टिम कुक ने कहा कि भारत का बाजार फोकस और दिलचस्प है, जहां दुनिया भर की टेक कंपननियां निवेश, रिटेल और ऑनलाइन अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

कुक का कहना है कि कोविड और लॉकडाउन अपने साथ बहुत सारी चुनौतियां लेकर आया था. इस दौर में भी APPLE ने शानदार प्रर्दशन किया है. खराब परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बीच हमने भारत में रिकॉर्ड तिमाही रेवेन्यू हासिल किया है. हमे इस बात की खुशी है कि हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी ने इसके साथ ही ब्राजील और भारत में तिमाही रिकॉर्ड के साथ-साथ कनाडा, इंडोनेशिया, मैक्सिको, स्पेन, तुर्की और वियतनाम सहित कई बाजारों में ‘ऑल-टाइम रेवेन्यू’ रिकॉर्ड बनाया है.

भारत एक रोचक बाजार
टिम कुक ने कहा है कि भारत एक रोचक बाजार है. जहां हम 2020 में अपना ऑनलाइन स्टोर लेकर आए थे. जल्द ही हम अब एप्पल रिटेल स्टोर भी लाएंगे. हम बाजार पर बहुत जोर दे रहे हैं. प्रोडक्ट को और अधिक किफायती बनाने और लोगों को खरीदने के लिए अधिक विकल्प देने के लिए बहुत कुछ किया गया है.

यह भी पढ़ें: मैक्रो-इकोनॉमिक नजरिये से ये ‘चाय के प्याले का तूफान’ भर है – Adani Group के शेयरों में गिरावट से मची हलचल पर बोले वित्त सचिव

कंपनी का कहना है कि भारत में उसने एक माह में करीब करीब 8000 करोड़ के स्मार्टफोन बेचे हैं. आप को बता दे कि पिछले साल दिसंबर में APPLE ने रिकॉर्ड iPhone बेचे थे. इस बजह से कंपनी भारत में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. APPLE ने स्मार्टफोन मैन्युफैक्चिरिंग चीन से शिफ्ट करके भारत में स्थापित करने का निर्णय लिया है. जिस के बाद भारत में बड़े स्तर पर नई नौकरियां पैदा होंगी. इस कारण से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

सुमित जोशी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago