देश

नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर फंसा पेंच, अभी और काटनी पड़ेगी सजा

Punjab: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. लाख कोशिशों के बाद भी सिद्धू की रिहाई अब तय समय से पहले नहीं होने जा रही है और अभी उन्हें कफी समय जेल में ही गुजारना होगा. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर कोई चर्चा नही हुई और इसके अलावा ना ही उनकी फाइल को रिहाई पर विचार करने के लिए पेश तक किया गया.

बेटे ने कही यह बात

जेल में बंद सिद्धू के बेटे एडवोकेट करण सिद्धू ने इस मामले में बताते हुए कहा कि उनके पिता सिद्धू को कानून पर पूरा भरोसा है और वह जल्द ही अपनी एक साल की सजा पूरी होने पर वापिस आ जाएंगे. उन्होंने सिद्धू की रिहाई को लेकर कहा कि पहले 26 जनवरी को उनकी रिहाई के बारे चर्चा हुई थी और इसे लेकर उनके समर्थकों ने भारी संख्या में स्वागत की तैयारियां की थी पर सरकार या कानूनी अड़चनों की वजह से रिहाई रुक गई.

करण सिद्धू ने कहा कि वैसे तो उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू की 80 फीसदी सजा फरवरी के अंत में पूरी हो जाएंगी. इसके बाद उनके अच्छे व्यवहार को देखते हुए जेल सुपरिटेंडेंट अपनी सिफारिश पर 28 दिन पहले ही जेल से रिहा कर सकते है. कयास लगाए जा रहे थे कि नवजोत सिंह सिद्धू जल्द रिहा हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: मजहब की टूटी दीवार, सबा बी ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे

इस मामले में पटियाला जेल में सजा काट रहे सिद्धू

सिद्धू इस समय 1988 के रोड रेज मामले में पटियाला के सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं. रोड रेज की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के व्यवहार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि वे जल्द रिहा हो सकते हैं. गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट के तहत कांग्रेस 50 कैदियों को रिहा करने जा रही थी. ऐसे में कई लोगों द्वारा यह उम्मीद की जा रही थी कि सिद्धू इनमें शामिल हो सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago