खेल

Shaheen-Ansha Wedding: पाकिस्तान की बॉलिंग की जान हैं शाहीन, अब ‘लाला’ की बेटी अंशा से किया निकाह

Shaheen Afridi Wedding: क्रिकेट जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है. केएल राहुल, अक्षर पटेल के बाद अब पाकिस्तान के खतरनाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शादी के बंधन में बंध गए हैं. शाहीन ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी की बेटी अंशा (Ansha) से निकाह किया है. यह निकाह 3 फरवरी को कराची में हुआ. इस दौरान कराची में शादाब खान, बाबर आजम, फखर जमान और सरफराज अहमद जैसे कई पाकिस्तानी क्रिकेटर मौजूद रहे. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हुईं. शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा वक्त में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज बन चुके हैं. आपको बता दें शाहीन-अंशा की सगाई दो साल पहले हुई थी.

जानें कौन है शाहीन की पत्नी अंशा ?

अंशा पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी हैं. शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां हैं. जिनके नाम अंशा अफरीदी, अक्शा अफरीदी, असमारा अफरीदी, अज्वा अफरीदी और अरवा अफरीदी हैं. अंशा अफरीदी एक पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं. जिनका जन्म 06 दिसंबर, 2000 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था. अंशा बेहद खूबसूरत हैं. कई बार उन्हें अपने पिता को चीयर करते मैच में भी देखा गया है. वह यूके की एक मेडिकल छात्रा है, और शाहीन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अंशा से शादी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद के रामचरितमानस वाले विवादित बयान से संघमित्रा ने किया किनारा, बोलीं- BJP की टिकट पर लडूंगी लोकसभा चुनाव

बाद में शाहीन के परिवार ने शाहिद के परिवार के साथ शादी की बातचीत शुरू की थी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने इसे स्वीकार कर लिया था. 2021 में, अंशा और शाहीन अफरीदी की जोड़ी ने दोनों परिवारों की शुभकामनाओं के साथ एक करीबी समारोह में सगाई की. लेकिन कोरोना के कारण शादी में देरी हुई. अंशा अफरीदी एक पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनका जन्म बुधवार, 06 दिसंबर, 2000 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था.

अंशा और शाहीन का निकाह सिटी ऑफ लाइट कहे जाने वाले कराची शहर में बड़ी धूमधाम से हुआ. शाहीन और मेहमानों के कई फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago