पहली सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम 125
Bajaj Freedom 125: भारत में बनी पहली सीएनजी बाइक दुनियाभर के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. इसे बजाज ऑटो ने देशी बाजार में लॉन्च किया है. इस बाइक को ‘बजाज फ्रीडम 125’ नाम दिया गया है. इसमें सीएनजी के अलावा पेट्रोल को भी फ्यूल में यूज किया जा सकेगा.
बजाज ग्रुप की ओर से बताया गया कि ‘बजाज फ्रीडम 125’ बाइक में 125cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर, इंजन है जो CNG और पेट्रोल दोनों से चलेगा. इसमें 2 टैंक भी हैं, जिसमें एक प्राइमरी 2kg CNG टैंक है, और CNG खत्म होने पर दूसरा पेट्रोल वाला टैंक भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये बाइक केवल भारत में नहीं, बल्कि दुनिया के और छह देशों में बिकने के लिए जाने वाली है. लेकिन, शुरुआत में इस बाइक की इंडियन मार्केट में पकड़ बनाने की तैयारी है. बजाज की ये बाइक देश के साथ-साथ विदेश में भी अपना परचम लहरा सकती है.
बहरहाल, बहुत-से लोगों में इस बाइक के बारे में जानने की उत्सुकता है. इस बाइक की खेप दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में पहुंच चुकी हैं. यानी गाजियाबाद के शोरूम्स से इसे खरीदा जा सकता है.
गाजियाबाद स्थित ‘शिवा बजाज गाजियाबाद’ शोरूम के ऑनर ने कहा, ‘हमारे लिए यह दिन बेहद खास है. हमने अपने यहां से दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल- बजाज फ्रीडम-125 को लॉन्च कर दिया है.’
बजाज ऑटो के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा, “हमारा सबसे पहले फोकस भारत पर ही है, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा बाजार है.” उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि हमारा ये प्रोडक्ट लोगों को बहुत पसंद आएगा.
माना जा रहा है कि बजाज अभी शुरुआती 2-3 महीनों में इस बाइक के 10 हजार मॉडल तैयार करने वाली है. वहीं, इस वित्त वर्ष 2024-25 के आखिर तक कंपनी की कोशिश 30 से 40 हजार यूनिट्स का प्रोडक्शन करने की होगी.
— भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…