Categories: बिजनेस

Budget 2023 Income Tax: करदाताओं को राहत, नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं: सीतारमण

Budget 2023 Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 2023-24 के लिए नए टैक्स स्लैब की घोषणा की, जिसके तहत नई आयकर व्यवस्था के तहत सालाना 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स देय नहीं होगा. सीतारमण ने संसद में 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा, “वर्तमान में, 5 लाख रुपये तक की आय वाले किसी भी आयकर का भुगतान नहीं करते हैं. मैंने नई कर व्यवस्था में कर छूट की सीमा को बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया है.”

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि आयकर स्लैब की संख्या छह से घटाकर पांच की गई. तीन से छह लाख रुपये पर पांच प्रतिशत और छह से नौ लाख रुपये पर 10 प्रतिशत, नौ लाख रुपये से 12 लाख रुपये पर 15 प्रतिशत और 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये 20 प्रतिशत और 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर लगेगा.

टैक्स स्लैब में हुआ बदलाव

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट में करदाताओं को राहत दी गई है. करदाताओं को अब तीन लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि नई कर व्यवस्था में आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर सात लाख रुपये की गयी.

ये भी पढ़ें: Budget 2023: महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया: सीतारमण

संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई कर व्यवस्था के तहत 15 लाख रुपये वार्षिक आय वाले व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये कर देना होगा, जो पहले 1.87 लाख रुपये था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई कर व्यवस्था के तहत वेतनभोगियों को 50,000 रुपये की मानक कटौती देने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि बजट में गैर-सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर तीन लाख रुपये के ‘लीव एनकैशमेंट’ पर मिलने वाली कर छूट को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

6 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

16 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

20 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

24 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago