मनोरंजन

आलिया भट्ट और वरुण धवन ने फिल्म ‘पठान’ की सफलता को सराहा

Pathaan:  अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म उद्योग जगत के लिए यह अच्छा समय आगे भी जारी रहेगा.
दरअसल अभिनेत्री ने मंगलवार को एक पुरस्कार समारोह के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम काम करने और रोज़ अपने सपने को जीने के लिए आभारी हैं. हम मानते हैं कि हमारा नाता दर्शकों से और दर्शक जो चाहे वे कह सकते हैं. जब तक हम उनका मनोरंजन कर रहे हैं, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.’’ फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हम फिल्म जगत का हिस्सा होने के नाते बेहद खुशी महसूस करते हैं कि ‘पठान’ जैसी फिल्म न केवल एक ‘ब्लॉकबस्टर’ है बल्कि संभवत भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ‘ब्लॉकबस्टर’ है.’’

ये भी पढ़ें-Nawazuddin Siddiqui: सात दिन से नहीं दिया खाना, सोने को बिस्तर नहीं, रूम में लगवाया CCTV कैमरा- आलिया के वकील ने लगाए नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप

कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता वरुण धवन ने कहा, ‘‘ किसी को भी बहिष्कार के चलन पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि ‘पठान’ की सफलता इस बात का प्रमाण है कि दर्शक केवल मनोरंजन चाहते हैं. अगर लोग इसे (पठान) पसंद कर रहे हैं, तो इस बात से खुश होना चाहिए.’’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म छह दिन में दुनिया भर में 591 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-Sidharth Malhotra-Kiara Advani: अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं सिद्धार्थ-कियारा, जैसलमेर में हो सकती है वेडिंग

आलिया भट्ट ने कही ये बातें

पठान की सक्सेस पर रिएक्ट करते हुए आलिया ने कहा, “हम लोग काफी खुशी महसूस कर रहे हैं कि ‘पठान’ ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर है, बल्कि इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है.” अपने इस बयान के बाद आलिया ने वहां मौजूद सभी लोगों से पठान की सफलता पर ताली बजाने को कहा.

आलिया भट्ट ने आगे कहा, “इस तरह के मूमेंट्स के लिए हम खुशी महसूस करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यही होता रहे.” वहीं आलिया के बाद इस पर वरुण धवन कहते हैं, “खुशी के साथ-साथ प्रेरणा भी, हम इससे इंस्पायर्ड भी महसूस करते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

14 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

29 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago