बिजनेस

CNG-PNG Gas Price Slash: दिल्ली-एनसीआर में CNG और PNG के दामों में भारी कटौती, जानें कितने गिर गए दाम

CNG-PNG Latest Price: बढ़ती महंगाई के बीच एक राहत देने वाली खबर आ रही है. दिल्ली-NCR में अब सीएनजी को दामों में भारी कटौती की गई है. नई दरों को अनुसार सीएनजी अब पहले से 6 रुपये सस्ती हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार नई दरें कल यानी 9 अप्रैल सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाएगी.

जाने दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में कितने में मिलेगी CNG

कीमतें घटने के बाद दिल्ली एनसीआर में सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी. वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 82.12 प्रति किलो मिलने वाली सीएनजी नई दरों के लागू होने के बाद से 77.20 प्रति किलो की दर से मिलेगी. ग्रेटर नोएडा में 82.12 रुपये प्रति किलो वाली सीएनजी 77.20 रुपये किलो की दर से मिलेगी. इसके अलावा नोएडा में सीएनजी के दाम जहां 81.17 रुपये प्रति किलो थे वहीं कीमतों के घटने के बाद अब यह 77.20 रुपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को मिलेगी.

बात करें गुड़गांव कीा तो यहां भी सीएनजी की कीमतों में कटौती की गई है. पहले जहां गुड़गांव में 87.89 रुपये प्रति किलो की दर से सीएनजी मिल रही थी वहीं नई कीमतों के अनुसार अब यह 82.62 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी.

PNG की दरों में भी की गई कटौती

CNG के अलावा PNG के दामों में भी कमी की गई है. CNG और PNG की प्रमुख कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की दरों में भारी कटौती की है. नई दरों के अनुसार दिल्ली में PNG की कीमत में 6 रुपये की कटौती की गई है. मिली जानकारी के अनुसार नई कीमत 48.69 प्रति यूनिट कर दी गई है, पहले इसकी कीमत 53.59 रुपये प्रति यूनिट थी. PNG की भी नई दरें कल 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 40 नए ट्रैक्टर लाने की महिंद्रा की तैयारी, विदेशी बाजार पर होगा कंपनी का फोकस

बाकी शहरों में जानें क्या हे रेट

सीएनजी को दामों में भारी कटौती का लाभ यूपी के फतेहपुर, हमीरपुर और कानपुर के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा. यहां सीएनजी की नई दरें 84.42 रुपये प्रति किलो बताई जा रही हैं. वहीं यूपी के ही महोबा, चित्रकूट और बांदा में कीमतों के घटने के बाद सीएनजी 84.42 रुपये प्रति किलो तो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 81.58 रुपये प्रति किलो हो गई है. नई दरों के अनुसार हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी 84.20 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी. इसके अलावा हरियाणा के ही करनाल और कैथल में इसकी नई दरें 82.93 रुपये प्रति किलो हो गई हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago