होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
समर सिंह की अखिलेश के साथ फोटो वायरल
Akanksha Dubey: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड समर सिंह यादव (Samar Singh Yadav) को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. समर पर अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया है कि वह आकांक्षा को ब्लैकमेल करता था. उसने आकांक्षा के अश्लील वीडियो बना रखे थे. वहीं अब समर को लेकर नये-नये खुलासे हो रहे हैं. उसका अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ कनेक्शन सामने आया है. उसकी सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संग फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसके अलावा उसने समाजवादी पार्टी के लिए खूब गाने भी गाये हैं, जो काफी वायरल हुए थे.
यूपी में चुनावों के दौरान समर सिंह ने सपा के लिए कई गाने भी लिखे और गाए थे. इनमें एक ‘सपा आई रे…’ खूब वायरल हुआ था. इसके अलावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद श्रद्धांजलि गीत (‘श्रद्धांजलि श्रद्धेय नेता जी को’) भी गाया था. इसमें उसने मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ की थी. माना जाता है कि उसके सपा के साथ संबंध हैं.
बता दें, इससे पहले समर सिंह पर मधु दुबे (Madhu Dubey) ने आरोप लगाया था कि समर यादव का समाजवादी पार्टी के नेताओं से संबंध हैं और सपा के नेता उसे संरक्षण दे रहे हैं. आकांक्षा की मां के आरोपों में सच्चाई इसलिए भी दिखती है क्योंकि समर सिंह का लंबे समय से रिश्ता रहा है. आइये जानते हैं क्या है समर का सपा से कनेक्शन ?
खबरों के मुताबिक, आजमगढ़ (Azamgarh) के मेहनगर इलाके के रहने वाले समर सिंह भोजपुरी गायक और अभिनेता है. उसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है. बता दें, अखिलेश यादव ने अगस्त 2021 में समर सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में शामिल किया था. उस समय समर ने कहा था कि वह 2022 के यूपी विधानसभा में सपा को बहुमत में लाने का संकल्प लिया है. इसके अलावा उसने साल 2022 में आजमगढ़ सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव (Dimple Yadav) के पक्ष में जमकर प्रचार भी किया था.
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से समर सिंह के साथ अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हैं. समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा दुबे का नाम ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा है.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…