बिजनेस

KFC और Pizza Hut फूड चेन चलाने वाली कंपनी ने ‘Biryani By Kilo’ को ₹420 करोड़ में खरीदा, हर साल बिरयानी की 17 करोड़ डिलीवरी

Biryani By Kilo Acquisition: देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (DIL), जो KFC, Pizza Hut और Costa Coffee जैसी अंतरराष्ट्रीय फूड चेन चलाती है, ने भारतीय व्यंजन बिरयानी पर बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी के प्रमुख ब्रांड ‘बिरयानी बाय किलो’ (BBK) की 81% हिस्सेदारी 420 करोड़ रुपये में खरीद ली है.

बाजार में जबरदस्त विस्तार होगा

2024 में भारत में फूड डिलीवरी एप्स Swiggy और Zomato ने कुल मिलाकर 17 करोड़ बिरयानी डिलीवर कीं. इसका मतलब है कि हर मिनट लगभग 330 बिरयानी ऑर्डर हो रहे हैं. भारत में बिरयानी का बाजार करीब 20,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें संगठित ब्रांड्स की हिस्सेदारी सिर्फ 15% है. ऐसे में DIL के लिए इसमें ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं.

स्काई गेट क्या करता है?

स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी बिरयानी बाय किलो के अलावा गोइला बटर चिकन और द भोजन जैसे ब्रांड्स भी चलाता है. BBK की पहचान मिट्टी के बर्तनों में बिरयानी बनाने और ऑर्डर के साथ मिलने वाले हीटर से बनी है. इसके देशभर में 100 से अधिक आउटलेट्स हैं.

दोनों कंपनियों को क्या फायदा?

इस डील से DIL को अपने रेस्त्रां और क्लाउड किचन नेटवर्क में BBK जैसे लोकप्रिय भारतीय ब्रांड्स जोड़ने का अवसर मिलेगा. स्काई गेट पिछले 5 सालों में 55% CAGR से ग्रोथ कर रही थी, जो DIL की बिक्री और लाभ में तेज़ उछाल ला सकती है. वहीं स्काई गेट को नई पूंजी और DIL की मार्केटिंग तथा ऑपरेशनल विशेषज्ञता का फायदा मिलेगा.

बिरयानी ब्रांड्स की प्रतिस्पर्धा

इस अधिग्रहण से स्काई गेट अब बेहरोज बिरयानी और एकदम बिरयानी जैसे प्रतिस्पर्धियों को सीधे चुनौती देने की स्थिति में आ गया है. यह सौदा भारतीय बिरयानी बाजार को और अधिक प्रतिस्पर्धी और संगठित बना सकता है.

यह भी पढ़िए: भारत में शाकाहारी भोजन की थाली महंगी हुई, सितंबर में 11% बढ़े दाम, मांसाहारी थाली की कीमत घटी

Bharat Express Desk

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

3 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

8 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

35 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

37 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

37 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

56 minutes ago