लीगल

सुप्रीम कोर्ट से पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट से पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को राहत मिल गई है. कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के जब्त पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है. रणवीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट महाराष्ट्र पुलिस ने जब्त कर रखा है. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि महाराष्ट्र और असम में दर्ज मामले में जांच पूरी हो गई है.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर की बेंच ने यह आदेश दिया है. साथ कोर्ट ने कोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखने का आदेश दिया है. इससे पहले सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को इस शर्त पर अपना पॉडकास्टर फिर से प्रसारित करने की अनुमति दी थी कि वो शालीनता और नैतिकता के मानकों को बनाए रखेंगे.

पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने यूटुयूब कार्यक्रम के दौरान टिप्पणियों को लेकर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में 18 फरवरी को उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की थी और उन्हें ठाणे के नोडल साइबर पुलिस थाने के जांच अधिकारी के पास अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. पिछली सुनवाई के दौरान असम और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि गुवाहाटी की प्राथमिकी में एक सह-आरोपी का बयान दर्ज किया जाएगा. जबकि मुंबई में प्राथमिकी के.

संबंध में जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन आरोप पत्र दाखिल किया जाना बाकी है. केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कीमती है, जिसकी रक्षा होनी चाहिए. लेकिन अश्लीलता को अगली पीढ़ी तक नही पहुचने दिया जाना चाहिए. वही रणवीर इलाहाबादिया की ओर से पेश अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा था कि इस प्रतिबंध के कारण केवल उनका खुद का नही बल्कि, उनके 280 कर्मचारियों के परिवार का जीवनयापन प्रभावित हो रहा है. समाज दर समाज, नैतिक मानक अलग-अलग हो सकते है. हमने खुद को अधिकारों की गारंटी दी है.

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग और बीमार कैदियों की रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नालसा ने दायर की जनहित याचिका

-भारत एक्सप्रेस  इलाहाबादियां

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

27 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

41 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

45 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

50 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

1 hour ago