Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

KFC और Pizza Hut फूड चेन चलाने वाली कंपनी ने ‘Biryani By Kilo’ को ₹420 करोड़ में खरीदा, हर साल बिरयानी की 17 करोड़ डिलीवरी

KFC और पिज्जा हट फूड चेन चलाने वाली देवयानी इंटरनेशनल ने ‘बिरयानी बाय किलो’ की 81% हिस्सेदारी खरीदी. हर साल देश में 17 करोड़ बिरयानी डिलीवर होती है, जिससे इसका बाजार तेज़ी से बढ़ रहा है.

Biryani By Kilo

बिरयानी बाय किलो (बीबीके) रेस्त्रां चलाने वाले स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी का एक्यूजन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Biryani By Kilo Acquisition: देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (DIL), जो KFC, Pizza Hut और Costa Coffee जैसी अंतरराष्ट्रीय फूड चेन चलाती है, ने भारतीय व्यंजन बिरयानी पर बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी के प्रमुख ब्रांड ‘बिरयानी बाय किलो’ (BBK) की 81% हिस्सेदारी 420 करोड़ रुपये में खरीद ली है.

बाजार में जबरदस्त विस्तार होगा

2024 में भारत में फूड डिलीवरी एप्स Swiggy और Zomato ने कुल मिलाकर 17 करोड़ बिरयानी डिलीवर कीं. इसका मतलब है कि हर मिनट लगभग 330 बिरयानी ऑर्डर हो रहे हैं. भारत में बिरयानी का बाजार करीब 20,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें संगठित ब्रांड्स की हिस्सेदारी सिर्फ 15% है. ऐसे में DIL के लिए इसमें ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं.

Biryani

स्काई गेट क्या करता है?

स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी बिरयानी बाय किलो के अलावा गोइला बटर चिकन और द भोजन जैसे ब्रांड्स भी चलाता है. BBK की पहचान मिट्टी के बर्तनों में बिरयानी बनाने और ऑर्डर के साथ मिलने वाले हीटर से बनी है. इसके देशभर में 100 से अधिक आउटलेट्स हैं.

दोनों कंपनियों को क्या फायदा?

इस डील से DIL को अपने रेस्त्रां और क्लाउड किचन नेटवर्क में BBK जैसे लोकप्रिय भारतीय ब्रांड्स जोड़ने का अवसर मिलेगा. स्काई गेट पिछले 5 सालों में 55% CAGR से ग्रोथ कर रही थी, जो DIL की बिक्री और लाभ में तेज़ उछाल ला सकती है. वहीं स्काई गेट को नई पूंजी और DIL की मार्केटिंग तथा ऑपरेशनल विशेषज्ञता का फायदा मिलेगा.

बिरयानी ब्रांड्स की प्रतिस्पर्धा

इस अधिग्रहण से स्काई गेट अब बेहरोज बिरयानी और एकदम बिरयानी जैसे प्रतिस्पर्धियों को सीधे चुनौती देने की स्थिति में आ गया है. यह सौदा भारतीय बिरयानी बाजार को और अधिक प्रतिस्पर्धी और संगठित बना सकता है.

यह भी पढ़िए: भारत में शाकाहारी भोजन की थाली महंगी हुई, सितंबर में 11% बढ़े दाम, मांसाहारी थाली की कीमत घटी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital