एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती ‘धारावी’ (Dharavi) अब पूरी दुनिया के लिए ‘अर्बन रीडेवलपमेंट’ (शहरी विकास) का सबसे शानदार मॉडल बनने जा रही है. महाराष्ट्र सरकार और NMDPL के मजबूत इरादों और साझा विजन ने इस असंभव से दिखने वाले प्रोजेक्ट को ज़मीन पर उतार दिया है. सरकार और DRP/SRA ने शाहू नगर के लोगों को उनके सपनों के पक्के घरों की चाबी सौंपने की दिशा में सबसे अहम और सकारात्मक कदम उठाया है. अब यहां के निवासी तंग गलियों और झोपड़ियों से निकलकर एक सुरक्षित, आधुनिक और ‘वर्ल्ड-क्लास’ लाइफस्टाइल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट लक्ष्य रखा है कि साल 2028 तक 10,000 पक्के और सर्वसुविधायुक्त घर धारावी वालों को सौंप दिए जाएं. इस लक्ष्य को भेदने के लिए NMDPL ने दिन-रात एक कर दिया है. लोगों को घर बनने के दौरान कोई तकलीफ न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है.
शाहू नगर के लोगों के लिए DRP और NMDPL ने पहले से ही सेक्टर 5 में MHADA के 500 शानदार और बड़े ट्रांज़िट फ्लैट्स तैयार कर लिए हैं. ये फ्लैट्स पूरी तरह से मेन्टेन किए गए हैं ताकि निवासियों को एकदम सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिल सके.
सरकार और NMDPL का मकसद सिर्फ इमारतें बनाना नहीं, बल्कि लोगों की खुशी सुनिश्चित करना है. जो परिवार किराए के घर का विकल्प चुनेंगे, उनके लिए एक ऐसा आर्थिक पैकेज तैयार किया गया है, जो स्लम रिहैबिलिटेशन के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया.
ये भी पढ़ें: दुनिया में मंदी और हाहाकार, भारत फिर भी मालामाल, जानें कैसे आसमान छू रहा है इंडिया का एक्सपोर्ट?
इस प्रोजेक्ट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि निवासियों के हक पूरी तरह सुरक्षित हैं. ‘कमेंसमेंट सर्टिफिकेट’ मिलने के सिर्फ 5 साल के भीतर, शाहू नगर के लोगों को उसी इलाके में कम से कम 500 वर्ग फुट (sq ft) का एक आलीशान और परमानेंट घर मिलेगा, जो उनके मौजूदा घरों से कहीं ज्यादा बड़ा और शानदार होगा. महाराष्ट्र सरकार और NMDPL का यह साझा प्रयास साबित कर रहा है कि अगर नीयत साफ हो, तो धारावी जैसी जगह को भी दुनिया की सबसे ‘स्मार्ट सिटी’ में बदला जा सकता है.
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…