Bharat Express DD Free Dish

NMDPL की सुपर-रफ्तार: धारावी वालों के सपने होंगे साकार, शाहू नगर से शुरू हुआ सबसे बड़ा अभियान

धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (DRP) ने रफ्तार पकड़ ली है. शाहू नगर से NMDPL और महाराष्ट्र सरकार के साझा विजन से शाहू नगर के लोगों को शिफ्टिंग के लिए ऐतिहासिक काम किया शुरू हो गया है.

NMDPL Adani Dharavi Project

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती ‘धारावी’ (Dharavi) अब पूरी दुनिया के लिए ‘अर्बन रीडेवलपमेंट’ (शहरी विकास) का सबसे शानदार मॉडल बनने जा रही है. महाराष्ट्र सरकार और NMDPL के मजबूत इरादों और साझा विजन ने इस असंभव से दिखने वाले प्रोजेक्ट को ज़मीन पर उतार दिया है. सरकार और DRP/SRA ने शाहू नगर के लोगों को उनके सपनों के पक्के घरों की चाबी सौंपने की दिशा में सबसे अहम और सकारात्मक कदम उठाया है. अब यहां के निवासी तंग गलियों और झोपड़ियों से निकलकर एक सुरक्षित, आधुनिक और ‘वर्ल्ड-क्लास’ लाइफस्टाइल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

NMDPL की शानदार तैयारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट लक्ष्य रखा है कि साल 2028 तक 10,000 पक्के और सर्वसुविधायुक्त घर धारावी वालों को सौंप दिए जाएं. इस लक्ष्य को भेदने के लिए NMDPL ने दिन-रात एक कर दिया है. लोगों को घर बनने के दौरान कोई तकलीफ न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है.

शाहू नगर के लोगों के लिए DRP और NMDPL ने पहले से ही सेक्टर 5 में MHADA के 500 शानदार और बड़े ट्रांज़िट फ्लैट्स तैयार कर लिए हैं. ये फ्लैट्स पूरी तरह से मेन्टेन किए गए हैं ताकि निवासियों को एकदम सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिल सके.

इतिहास का सबसे बड़ा ‘राहत पैकेज’

सरकार और NMDPL का मकसद सिर्फ इमारतें बनाना नहीं, बल्कि लोगों की खुशी सुनिश्चित करना है. जो परिवार किराए के घर का विकल्प चुनेंगे, उनके लिए एक ऐसा आर्थिक पैकेज तैयार किया गया है, जो स्लम रिहैबिलिटेशन के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया.

  • 275 sq ft तक के यूनिट वालों को ₹22,000 प्रति माह रेंट सपोर्ट
  • 375 sq ft वाले परिवारों को ₹30,000 प्रति माह का शानदार रेंट सपोर्ट
  • हर साल 5% की इन्क्रीमेंट (बढ़ोतरी) की गारंटी
  • इसके अलावा, सभी परिवारों को ₹15,000 का शिफ्टिंग अलाउंस भी दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दुनिया में मंदी और हाहाकार, भारत फिर भी मालामाल, जानें कैसे आसमान छू रहा है इंडिया का एक्सपोर्ट?

500 Sq Ft का सपनों का घर

इस प्रोजेक्ट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि निवासियों के हक पूरी तरह सुरक्षित हैं. ‘कमेंसमेंट सर्टिफिकेट’ मिलने के सिर्फ 5 साल के भीतर, शाहू नगर के लोगों को उसी इलाके में कम से कम 500 वर्ग फुट (sq ft) का एक आलीशान और परमानेंट घर मिलेगा, जो उनके मौजूदा घरों से कहीं ज्यादा बड़ा और शानदार होगा. महाराष्ट्र सरकार और NMDPL का यह साझा प्रयास साबित कर रहा है कि अगर नीयत साफ हो, तो धारावी जैसी जगह को भी दुनिया की सबसे ‘स्मार्ट सिटी’ में बदला जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read