देश

मोहन भागवत की ट्रेन पर ‘टारगेटेड अटैक’? फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है. लखनऊ और कानपुर होकर नई दिल्ली जा रही वीआईपी ट्रेन ‘स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस’ (12003) पर गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों ने जमकर पथराव कर दिया. यह कोई आम घटना इसलिए नहीं है क्योंकि जिस ट्रेन और जिस कोच (E-1) को निशाना बनाया गया, उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत सफर कर रहे थे. घटना के बाद रेलवे प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है.

कैसे रची गई साजिश? पैमेश्वर गेट के पास बरसे पत्थर

जानकारी के मुताबिक, संघ प्रमुख मोहन भागवत कानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे. शाम करीब 7:20 से 8:00 बजे के बीच जब तेज रफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस फिरोजाबाद शहर के थाना दक्षिण और रसूलपुर क्षेत्र के बॉर्डर इलाके (पैमेश्वर गेट) से गुजर रही थी, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर किसी असामाजिक तत्व ने ट्रेन पर भारी पत्थर दे मारा. पत्थर सीधा ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास (E-1) कोच की खिड़की पर लगा, जिससे बाहरी शीशा बुरी तरह चटक गया. धमाके की आवाज से यात्रियों में दहशत फैल गई.

टूंडला में 7 मिनट रुकी ट्रेन

पथराव की सूचना मिलते ही पूरा रेलवे महकमा और जीआरपी (GRP) एक्शन में आ गई. टूंडला रेलवे जंक्शन पर जहां शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव सिर्फ 1 मिनट का होता है, वहां ट्रेन को पूरे 7 मिनट तक रोका गया. जीआरपी इंस्पेक्टर शेर सिंह और सुरक्षा बलों ने पूरे कोच की सघन जांच की. राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक पथराव में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई. सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करने के बाद ही ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया.

6 टीमें गठित, 1 संदिग्ध गिरफ्तार

मामला देश के सबसे बड़े वीआईपी लोगों में से एक से जुड़ा था, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी ADG आगरा जोन एस.के. भगत, DIG शैलेंद्र पांडे, SSP आदित्य लांग्हे और SP सिटी तुरंत ग्राउंड जीरो पर उतर आए. SSP आदित्य लांघे ने बताया कि इस संवेदनशील मामले का तुरंत पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की 6 खास टीमें, 2 क्षेत्राधिकारी (CO), SOG और सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है. फिरोजाबाद से टूंडला तक के सारे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 8+10+11+11=4! क्या है TMC में बगावत का 40 बराबर 4 का गणित? 20 में आई 19 की लिस्ट

टारगेटेड हमला या शरारत?

मोहन भागवत रात 10:13 बजे सुरक्षित नई दिल्ली पहुंच गए, लेकिन इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या जिस कोच में संघ प्रमुख बैठे थे, उसे जानबूझकर निशाना (Target) बनाया गया था, या फिर यह किसी असामाजिक तत्व की कोई घिनौनी शरारत थी? जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही इस ‘पथराव मिस्ट्री’ का असली सच दुनिया के सामने आएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

24 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

49 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

57 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago