AI IMAGE
इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में शातिर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. इस बार ठगों ने एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका को अपना निशाना बनाया है. खुद को लंदन का बड़ा डॉक्टर बताने वाले एक जालसाज ने शादी का झांसा देकर महिला टीचर से करीब 34 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल की रहने वाली इस सरकारी महिला शिक्षिका के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी. अकेलेपन से उबरने और जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए उन्होंने एक नामी मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी. इसी दौरान उनकी पहचान ‘डॉ. संजय प्रसाद सिंह’ नाम के एक शख्स से हुई. उसने महिला को झांसा दिया कि वह भारतीय मूल का है और इस वक्त लंदन में एक नामचीन डॉक्टर है.
बातचीत आगे बढ़ी तो आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया और शादी का वादा कर लिया. ठग ने महिला को झांसा दिया कि उसने लंदन से उनके लिए बेहद कीमती उपहार और विदेशी मुद्रा भेजी है. इसके कुछ दिन बाद महिला के पास फर्जी अधिकारियों के फोन आने लगे, जिन्होंने कहा कि आपका पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है. पार्सल छुड़ाने, टैक्स और पेनल्टी भरने के बहाने ठगों ने महिला को डराया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा.
महिला आरोपी के झांसे में आकर पैसे भेजती रहीं. जब उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच की, तो उनके होश उड़ गए. वे अलग-अलग किश्तों में कुल 34 लाख रुपये गंवा चुकी थीं. जब आरोपी ने और पैसों की मांग की, तब महिला को समझ आया कि वे किसी बड़ी साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं. फिलहाल शहडोल पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबर्स के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: मोहन भागवत की ट्रेन पर ‘टारगेटेड अटैक’? फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से मचा हड़कंप
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…