बिजनेस

शानदार पार्टी के बाद कंपनी ने 13 फीसदी लोगों को काम से निकाला, हैरान हो जाएंगे खबर जानकर

Layoff party : अभी तक कंपनियों द्वारा मेल कर या फोन कॉल पर छंटनी की खबरें देना, सुर्खियां बटोरता था. कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह से छंटनी की खबर देना असंवेदनशील माना जाता है लेकिन अब अमेरिका की cybersecurity firm Bishop Fox ने जिस तरह से छंटनी की है वो मामला हैरान करने वाला है. कंपनी ने इंटरनेशनल कांफ्रेस में कर्मचरियों को बुलाकर शानदार पार्टी और कंपनी के लोगो वाली ड्रिंक्स पिलाने के बाद अचानक से 13 फीसदी लोगों को काम से निकालने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें- Go First ने रद्द की 12 मई तक की सभी फ्लाइट्स,यात्रियों का पैसा होगा वापस

कर्मचारियों को नहीं थी खबर –

बिशप फॉक्‍स के कर्मचारियों को जरा सा भी अहसास नहीं था कि कंपनी छंटनी का मन बना चुकी है. छंटनी का शिकार हुए कुछ कर्मचारी अब सोशल मीडिया पर अपनी व्‍यथा बयां कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि कंपनी के इस फैसले से लगभग 50 कर्मचारी प्रभावित होंगे. लोगों का कहना है कि ये अप्रत्याशित खबर थी खैर कंपनी के कर्मचारियों ने पार्टी की खबरें शेयर करने के साथ ही लोगों से नौकरी में मदद के लिए भी ट्विटर पर गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें- EV कंपनियों की 1800 करोड़ रुपए की सब्सिडी पर लटकी तलवार, पढ़ें पूरी खबर

हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि आखिर कंपनी ने लेऑफ पार्टी ( Layoff party ) पर कितना खर्च किया, लेकिन कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि रिस्ट्रक्चरिंग से कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन बेटर होगी. इसके साथ ही कंपनी ने कारोबार के स्थिर होने की बात कही है लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि ग्लोबल लेवल पर आर्थिक हालात बहुत अच्छे नहीं है जिसके चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा.

छंटनी की बात करें तो टेक कंपनियों द्वारा अभी तक सबसे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.ताजा मामला Cognizant कंपनी का है . जहां 3500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

21 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

30 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

38 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago