देश

Bajrang Dal: बजरंग दल पर बैन के कांग्रेस के वादे के समर्थन में आए अखिलेश यादव, RSS को लेकर कही बड़ी बात

Bajrang Dal Ban: बजरंग दल बैन लगाने के कांग्रेस के वादे पर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसका जहां बीजेपी विरोध कर रही है वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. अब इस मामले में कांग्रेस के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी खड़े हो गए हैं.

मालूम हो कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएफआई (PFI) से तुलना करते हुए बजरंग दल जैसे संगठनों पर बैन की बात कही है. इसी के बाद से कर्नाटक के साथ ही यूपी की भी राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर भाजपा की ओर से लगातार तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषणों में इस मुद्दे को उठाया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का भी साथ मिल गया है.

ये भी पढ़ें- ‘बजरंगी’ दांव, पलटेगा चुनाव?

देखें क्या कहा अखिलेश ने

इस मामले में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है, “नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन लगना चाहिए. इस दौरान हालांकि अखिलेश यादव ने कांग्रेस और बजरंग दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने भी वही बात दोहराई जो कांग्रेस के घोषणा पत्र में है. बता दें कि कांग्रेस ने बजरंग दल और पीएफआई का नाम लेते हुए नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन का वादा किया है.

ये भी पढ़ें: Operation kaveri: सूडान से ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक वापस लाए गए 3800 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

RSS को लेकर अखिलेश ने कही बड़ी बात

अखिलेश यादव ने कहा कि देश और समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए. एक समय था जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस पर भी प्रतिबन्ध लगाया था. ऐसे में नफरती संगठनों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. इसी के साथ अखिलेश यादव ने सीएम आदित्यनाथ के अपने भाषणों में व्हीलचेयर का जिक्र करने पर भी एतराज किया है और कहा कि मुख्यमंत्री को व्हीलचेयर का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए. यह अमानवीय है. बहुत सारे बीमार लोग और बुजुर्ग व्हीलचेयर का प्रयोग करते हैं. भाजपा सरकार ने तो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही व्हीलचेयर पर पहुंचा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

6 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

41 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

1 hour ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

2 hours ago