बिजनेस

अक्षय तृतीया पर गौतम अडानी ने तरंगा जैन मंदिर में की पूजा-अर्चना

Gautam Adani In Jain Temple: अडानी समूह के चेयरमैन Gautam Adani ने अपनी पत्नी Priti Adani के साथ रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर गुजरात के तरंगा पहाड़ियों में स्थित श्री अजितनाथ भगवान श्वेतांबर जैन देरासर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.

अडानी दंपति सुबह-सुबह मेहसाणा जिले के खेड़ालु तालुका स्थित डभोड़ा हेलीपैड पर पहुंचे, जहां जैन समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे पहाड़ी पर स्थित मंदिर पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे, जो इस दिन के महत्व को दर्शाता है.

12वीं शताब्दी में सोलंकी शासक ने कराया था निर्माण

यह मंदिर भगवान अजितनाथ को समर्पित है, जो जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर हैं. 12वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर का संबंध सोलंकी शासक कुमारपाल से माना जाता है. यह आज भी जैन समुदाय के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है.

गौतम अडानी ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और परिसर में कुछ समय बिताया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बने कैंटीन का भी संक्षिप्त दौरा किया.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संरक्षण पर जोर

अपनी इस यात्रा के दौरान अडानी ने मंदिर के ट्रस्टी सचिन अशोकभाई शाह से मुलाकात की. इस बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने और मंदिर की वास्तुकला व आध्यात्मिक धरोहर को संरक्षित रखने पर चर्चा हुई.

अडानी समूह तरंगा पहाड़ियों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है, जिससे आसपास के पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दिया जा रहा है.

समृद्धि और दान-पुण्य का प्रतीक है अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया का हिंदू और जैन धर्म में विशेष महत्व है. यह दिन समृद्धि, नए कार्यों की शुरुआत और दान-पुण्य का प्रतीक माना जाता है. जैन परंपरा के अनुसार, इस दिन ऋषभनाथ को लंबे उपवास के बाद पहली बार आहार प्राप्त हुआ था, जिससे साधुओं को भोजन कराने की परंपरा की शुरुआत हुई.

ये भी पढ़ें- अमरावती सेक्स स्कैंडल में पहली FIR: 15 साल की पीड़िता ने सुनाई आपबीती, 180 लड़कियों की जिंदगी से हुआ था खिलवाड़

इससे पहले इसी महीने हनुमान जयंती के अवसर पर अडानी और उनके परिवार ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago