फैक्ट चेक

‘अब हर किसी को लेना होगा टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट’; वायरल दावे की पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई”

Fake Claim Tax Clearance Certificate: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को विदेश यात्रा करने से पहले इनकम टैक्स अधिकारी से मिलना होगा. वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किया गया है.

यह दावा @casarthakahuja नाम के एक इंस्टा अकाउंट से किया गया है. जिसमें दावा करने वाले व्यक्ति कहता है कि अगर आप चाहे किसी भी काम से विदेश यात्रा करने वाले हैं, चाहे वो एक दिन के लिए ही क्यों ना हो, आपको इनकम टैक्स अधिकारी से मिलना होगा. आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है. आइये बताते हैं.

इस वायरल वीडियो में किए गए दावे की सत्यता की जांच  PIB फैक्ट चेक की टीम ने की है. जिसमें यह दावा पूरी तरह से गलत निकला.

PIB फैक्ट चेक के अनुसार, टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट सभी लोगों के लिए अनिवार्य नहीं है. आयकर अधिनियम की धारा 230 के तहत यह केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही जरूरी होता है. 2003 से लागू इस नियम में Finance Act 2024 के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट अनिवार्य

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अब हर व्यक्ति के लिए टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट (Tax Clearance Certificate) अनिवार्य कर दिया गया है. यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और गलत है. सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आयकर अधिनियम की धारा 230 के तहत टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट सभी लोगों के लिए जरूरी नहीं होता. यह केवल कुछ विशेष परिस्थितियों और निर्धारित व्यक्तियों पर ही लागू होता है.

केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें

इसके अलावा, यह नियम कोई नया नहीं है. यह व्यवस्था वर्ष 2003 से ही लागू है और हाल ही में Finance (No. 2) Act, 2024 में हुए संशोधनों के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इसतरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़े:’29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण कर लो, चार मई के बाद कोई नहीं बचेगा’, बिष्णुपुर में पीएम मोदी ने TMC पर साधा निशाना

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago