मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो ट्विटर)
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की जमकर क्लास लगाई. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को कैबिनेट की बैठक के पहले मामला मीडिया को बता देने को लेकर नसीहत दी. नीतीश कुमार ने चंद्रशेखर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये कैबिनेट की बात पहले ही ये मीडिया में बता देते हैं.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव भेजे जाने की बात सार्वजनिक नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा कि जब कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो जाए तो घोषणा होती ही है. उन्होंने कहा कि हम अखबार में देखे कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के हवाले से खबर छपी थी. शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट में भेजे जाने की बात को सार्वजनिक नहीं किया जाता है. संविधान में प्रावधान है, लेकिन अखबार में छपने लगा कि कैबिनेट में प्रस्ताव भेज दिया गया है तो यह गलत है.
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी वर्गों के लिए सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है. विशेष राज्य के दर्जे के लिए एक बार फिर सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार बढ़ेगा तभी देश का विकास होगा. नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य तेजी से विकास कर रहा है. अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो और अच्छा हो जाता. इस दौरान उन्होंने साफ लहजे में कहा कि केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी समय पर मिले.
ये भी पढ़ें: अतीक अहमद को सता रहा एनकाउंडर का डर, पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुझे गुजरात से यूपी न भेजा जाए
वहीं विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने का बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि शराबबंदी का लाभ राज्य के लोगों को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 82 लाख लोग शराब छोड़ चुके हैं. 92 फीसदी लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं. बिहार में रोजगार को लेकर काम शुरू हो चुका है. नौकरी और रोजगार का वादा जरूर पूरा होगा. बिजली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महंगी बिजली खरीद कर सस्ते दामों पर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बालिका शिक्षा और नल जल योजना की भी चर्चा की.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…