बिजनेस

Hindenburg Report: गौतम अडानी का बड़ा ऐलान, मैच्योरिटी से पहले ही 1.114 अरब डॉलर का प्री-पेमेंट करने का किया फैसला

Hindenburg Report: अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg की रिपोर्ट पबिल्श होने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही थी. इस रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर 66 फीसदी तक गिर गए थे. इसके साथ ही ग्रुप के मार्केट कैप में भी 117 अरब डॉलर की कमी आई थी और गौतम अडानी दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में चौथे पायदान से खिसकर सोमवार को 22वें नंबर पर पहुंच गए थे. Hindenburg की रिपोर्ट पर गौतम अडानी ने जवाब भी दिया. इसी के साथ उन्होंने जनता का भरोसा जीतने और कंपनी की साख को बचाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं.

FPO को वापस लेने का फैसला

1 फरवरी के दिन अदानी ग्रुप ने अदानी एंटरप्राइजेज के FPO को वापस लेने का फैसला किया और निवेशकों के पैसे वापस लौटाने का वादा किया. अदानी ग्रुप की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ये FPO निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
इसके अलावा FPO में आई रकम निवेशकों को वापस लौटाई जाएगी. कंपनी ने अपने बयान में बताया कि वो बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि निवेशकों को उनका पैसा वापस लौटाया जा सके.
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दमदार कैशफ्लो और सुरक्षित संपत्तियों के साथ हमारी बैलेंस शीट बहुत मजबूत है. गिरते शेयरों के बीच खबर ये भी है कि समूह ने अपनी कुछ कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने का प्लान बनाया है.

1.114 अरब डॉलर का प्री-पेमेंट

इसके लिए इन कंपनियों के प्रमोटर्स ने मैच्योरिटी से पहले ही 1.114 अरब डॉलर (यानी करीब 9185 करोड़ रुपये) का प्रीपेमेंट करने का फैसला किया है. अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के प्रमोटर्स ने कॉलेटरल के रूप में शेयरों के चेंज किए हैं.
जहां बार-बार अडानी के भारी-भरकम कर्ज को दिखाया रहा है तो वहीं अब कंपनी लोन्स की प्रीपेमेंट और पेमेंट कर इस बोझ को कम कर रही है। कंपनी के इस कदम से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। सोमवार को कंपनी अपने गिरवी रखे शेयरों को वापस छुड़ाने के लिए 1.11 अरब डॉलर के लोन्स का प्रीपेमेंट की घोषणा .की कंपनी अपने पूंजीगत खरचे को भी कम कर रही है.

सुमित जोशी

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

10 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

24 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

27 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

32 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

46 minutes ago