मनोरंजन

‘किसी का भाई, किसी की जान’ की शूटिंग हुई खत्म, सलमान खान ने इंस्टा पर शेयर किया ये पोस्ट

Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Shooting:  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही सलमान खान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं और खास बात तो यह है कि उन्होंने अपकमिंग मूवी की शूटिंग भी पूरी कर ली है. सलमान खान ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी होने पर फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर ट्रेंड तक शुरू कर दिया है.

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से ‘किसी का भाई किसी की जान’ की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. एक्टर ने फोटो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हो गई है. ईद 2023.” जान कुमार सानू, राजीव राय और प्रतीक सहजपाल जैसे कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं. प्रतीक सहजपाल ने सलमान खान की पोस्ट पर लिखा, “गुड लक भाई.” वहीं जान कुमार सानू ने इमोजी शेयर कर सलमान खान की पोस्ट पर रिएक्शन दिया.

ये भी पढ़ें-Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी को लेकर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, वेडिंग पर बधाई के साथ बॉलीवुड पर कसा तंज

ट्विटर पर सलमान खान के फैंस ने जताई खुशी

सलमान खान (Salman Khan) की मूवी ‘किसी का भाई की जान’ की शूटिंग पूरी होने पर फैंस भी बेहद एक्साइटेड नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “केवल घोषणा की थी ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी होने की और यह राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड कर रहा है. यह एक स्टारडम है जो सलमान खान ने कई दशकों से कमाया है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ईद आ रही है और किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग भी पूरी हो गई है अब और इंतजार नहीं होता ‘किसी का भाई किसी की जान.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago