बिजनेस

बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतो में आई गिरावट, क्या आज 60000 के स्तर पर पहुंचेगा सोना

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों ( GOLD AND SILVER PRICE ) में गिरावट दर्ज की गई. नतीजतन आज भारत में भी बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है. MCX पर सोना फिलहाल लगभग 100 रुपए और चांदी 150 रुपए ( SILVER PRICE ) सस्ती हो गयी है. वहीं, कॉमैक्स की बात करें तो वहां सोना 2000 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल से नीचे फिसल गया है. चांदी भी 23.19 डॉलर प्रति ऑन्स के भाव पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोना आज 2000 डॉलर प्रति ऑन्स ( GOLD RATE TODAY ) के स्तर को पार करेगा.

9 बजे दर्ज हुई थी ये कीमत-

सुबह 9 बजे के करीब भारत में MCX पर गोल्ड 59500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था. जबकि चांदी में भी 60 रुपए की गिरावट के साथ 70150 रुपए प्रति किलोग्राम के पास ट्रेड कर रहा था.

सोने के भाव ने रचा था इतिहास-

आपको मालूम हो कि सप्ताह की शुरूआत में सोमवार को सोने की कीमत ने 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम ( GOLD TOUCHED 60000  LEVEL ) के स्तर को छूकर रिकॉर्ड बनाया था. उस दिन कॉमेक्स पर सोना 2000 डॉलर को पार कर गया था. सोने में आई इस तेजी के पीछे अमेरिकी बैंकिंग सेक्‍टर की बिगड़ती हालत, शेयर बाजार और दूसरी कमोडिटीज में निवेशकों की भारी बिकवाली माना गया था. जिसके चलते निवेशक सोने में दिलचस्पी दिखा रहे थे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

11 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

17 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

35 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

35 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

59 minutes ago