Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के साथ चांदी की कीमतों में उछाल देखी गई है. बुधवार को सोना 195 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 328 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी से तेजी दर्ज की गई. वहीं बुधवार को एकबार फिर से सोना 54700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
वहीं चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी, हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 11000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका मिल रहा है. शर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी रह सकता है.
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) 195 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 257 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ और 544505 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
बुधवार को सोने के साथ ही साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई है. चांदी 328 रुपये की तेजी के साथ 68177 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 951 रुपये प्रति किलो की दर से मंहगा हो कर 67849 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
ये भी पढ़ें- Medicine Price: सस्ती होने वाली हैं Paracetamol जैसी कई जरूरी दवाएं, तय हुईं 127 दवाओं की कीमतें
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 195 महंगा होकर 54700 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 194 रुपया महंगा होकर 54481 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 178 रुपया महंगा होकर 50105 रुपये, 18 कैरेट वाला 146 रुपया महंगा होकर 41025 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 115 रुपये महंगा होकर 32000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…