बिजनेस

केंद्रीय कर्मचारियों के Dearness Allowance में 4% की वृद्धि, अब 42% मिलेगा महंगाई भत्ता

मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के Dearness Allowance में 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी का महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ती महंगाई के इस दौर में ये कर्मचारियों के लिए राहत की ख़बर है। महंगाई भत्ते की नई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी। केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है।

DA को कैबिनेट मिनिस्ट्री की मंजूरी

आपको बता दें कि CCEA यानी कैबिनेट कमिटी ऑफ़ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक शुक्रवार शाम को हुई। जिसमें DA को बढ़ाने का एलान किया गया। यह बैठक हर छः महीने में की जाती है। इसमें कर्मचारियों के भत्ता यानी allowance को रिवाइज किया जाता है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ये बैठक पूरी हुई जिसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से महंगाई भत्ता को मंजूरी दे दी गई। केंद्रिय बैठक की नोटिफिकेशन की माने तो कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने का DA Arrear भी दिया जाएगा जिससे उन्हें इन दो महीने की भी सैलरी मिलेगी।

सरकार पर कितना है महंगाई भत्ते का भार?

Dearness Allowance में वृद्धि से 1 करोड़ से भी ज़्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मंहगाई से राहत मिलेगी। इसी के साथ आपको बता दें कि महंगाई भत्ता को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों और पेंशनसनर्स को तो खुशी है लेकिन सरकार को DA पर 12,000 करोड़ से भी ज़्यादा रुपए खर्च करने होंगे। सरकार के इस फैसले के बाद अब पेंशनर्स और कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़त होगी।

आपकी जानकारी के लिए, सरकार Dearness Allowance में महंगाई के बढ़ने पर बदलाव करती रहती है। पिछले छह महीने में सरकार ने DA में बढ़ोतरी करके 34% से 38% कर दिया।

Shruti Rag

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

7 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

25 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

47 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

50 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

58 minutes ago