बिहार बीजेपी विधायक संजय सिंह
Rahul Gandhi: ‘मोदी सरनेम’ पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को 2 साल की सजाई सुनाई गई है. वहीं उनकी अब लोकसभा सांसद की सदस्यता भी रद्द हो गई है. इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है. कांग्रेस इसको सरकार का तनाशाही रवैया बता रही है तो वहीं बीजेपी इस पर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है.
इस बीच बिहार बीजेपी के विधायक संजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि “उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, उन्होंने देशद्रोही वाला काम किया है. उनको फांसी की सजा होनी चाहिए.”
बीजेपी विधायक संजय सिंह (BJP MLA Sanjay Singh) ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता भगवान मानती है. राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को चोर बोलने पर दो साल की सजा और संसद की सदस्यता जाना तो बहुत छोटी सजा है.” बता दें कि सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा.
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कांग्रेस नेता ने अपना ‘सांसद’ का दर्जा खो दिया है क्योंकि सूरत की अदालत ने उन्हें एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाया और गुरुवार को उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई. इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं. मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं.”
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…