बिजनेस

GST Council: सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न-समोसा खाना होगा सस्ता, ऑनलाइन गेमिंग का शौक पड़ेगा महंगा, देना होगा तगड़ा टैक्स

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल (GST Council Meeting) की मंगलवार को समाप्त हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. इस बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के अलावा केंद्र एवं राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए. इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसिनो की फुल वैल्यू पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया है.

इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की बैठक में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर GST का शेयर कंज्यूमर स्टेट को भी देने पर आम सहमति बन गई. वहीं सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी में कटौती का फैसला लिया गया है. इस बैठक से पहले सिनेमा हॉल में मिलने वाले फूड एंड बेवरेज पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया था. मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई. सरकार के इस फैसले के बाद अब सिनेमा हॉल में खाने-पीने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे.

कैंसर की इंपोर्टेड दवाओं पर IGST जीरो

वहीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि अब कैंसर की इंपोर्टेड दवाओं पर IGST नहीं लगाया जाएगा. Dinutuximab को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि इसका इंपोर्ट सस्ता हो सकता है. वर्तमान में इस पर 12 फीसदी IGST लगता है. जीएसटी काउंसिल की बैठक में IGST घटाकर जीरो करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि इस दवा के एक डोज की कीमत 63 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से ED निदेशक संजय मिश्रा को बड़ी राहत, लेकिन तीसरा विस्तार 31 जुलाई तक किया सिमित, कहा- सरकार के पास संशोधन की शक्ति

इसके पहले विपक्षी दलों के शासन वाले विभिन्न राज्यों ने जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष केंद्र के उस फैसले पर चिंता जताई, जिसमें ईडी को जीएसटी नेटवर्क (GSTN) से सूचना साझा करने की अनुमति दी गई है. पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसे ‘कर आतंकवाद’ बताते हुए कहा कि इससे छोटे कारोबारी डरे हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

46 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

1 hour ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago