देश

सुन्नी वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नवाब अली अकबर ने थामा कांग्रेस का दामन, सपा पर लगाया मुस्लिम विरोधी होने का आरोप

Loksabha Election 2024: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां संगठन को मजबूत करने में जुट गई हैं. एक तरफ जहां बीजेपी नौ साल सत्ता में रहने के बाद चुनावों के मद्देनजर जोड़ तोड़ में लगी है, तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता से बाहर रही कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक बिसात बिछा रही है. यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस भी सदस्यता अभियान चला रही है. अन्य दलों के नेताओं का कांग्रेस कार्यालय में जोर-शोर से स्वागत किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नवाब अली अकबर ने सपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप भी लगाया है.

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने नवाब अकबर अली को कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड देकर पार्टी में विधिवत रूप से शामिल कराया. कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है, पिछले दिनों से लगातार सपा छोड़कर कई नेता कांग्रेस के साथ हो लिए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब अली अकबर ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान अकबर अली ने BJP सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है और 2024 में गठबंधन की सरकार होगी. सदस्यता ग्रहण करने के बाद नवाब अली अकबर ने कहा कि समाजवादी पार्टी से अल्पसंख्यकों का मोह भंग हो गया है. यह समाजवादी पार्टी अपने वसूलों से भटक चुकी है. यही कारण है कि अब लोग समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं. आज समाज का हर वर्ग राहुल गांधी और कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहा है.

सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर लगातार यूपी के विभिन्न दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में लोकतंत्र एवं संविधान पर खतरा मंडरा रहा है एक तरफ देश को बेचने वाले लोग हैं वही दूसरी तरफ हमारे नेता राहुल गांधी और सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी देश एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago