बिजनेस

इस डील के बाद अमेरिका और चीन के बैंकों को टक्कर देगा ये भारतीय बैंक, बन जाएगा इतिहास

HDFC Bank Merger: भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक बहुत बड़ा बदलाव आने जा रहा है. इस डील के सील होने के साथ ही भारतीय बैंक अमेरिका और चीन के बैंकों को टक्कर देता नजर आएगा. दरअसल हम बात कर रहे हैं HDFC BANK और HDFC के मर्जर डील की. 1 जुलाई 2023 से ये मर्जर लागू होने वाला है. इस डील के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK ) का साइज एक झटके में बढ़ जाएगा और उसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में होने लगेगी.

Bloomberg के आंकड़ों की मानें तो, मर्जर के बाद बाजार पूंजीकरण के हिसाब से एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK ) दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा. जेपी मॉर्गन चेस, इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना और बैंक ऑफ अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे बड़ा बैंक HDFC BANK होगा.

ये भी पढ़ें- जुलाई में होगी इन धाकड़ कारों की एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

आपको बता दें कि HDFC BANK भारत का सबसे बड़ा मोर्टगेज लेंडर है. HDFC BANK ने पिछले साल 4 अप्रैल को HDFC मर्जर की जानकारी दी थी. लगभग 40 बिलियन डॉलर में हुआ ये सौदा भारतीय कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है. इस मर्जर से कई सारी नई बातें सामने आएंगी जैसे मर्जर होने के बाद नई बनी कंपनी की वैल्यू 172 बिलियन डॉलर होगी. नई कंपनी का ज्वाइंट एसेट बेस 18 लाख करोड़ रुपये के बराबर होगा.

वहीं कस्टमर्स की संख्या की बात करें तो नई कंपनी के कस्टमर्स की संख्या करीब 12 करोड़ होगी, जो सबसे बड़ी यूरोपियन अर्थव्यवस्था जर्मनी की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है. वहीं मर्जर के बाद कंपनी की ब्रांचों की संख्या भी 8,300 से ज्यादा हो जाएगी. जबकि कुल कर्मचारियों की संख्या 1.77 लाख के करीब हो जाएगी.

भारतीय बैंकों की बत करें तो अभी भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई  (SBI) है जो एक सरकारी बैंक है. हालांकि 1 जुलाई से स्टेट बैंक भी पीछे छूट जाएगा. एचडीएफसी बैंक सिर्फ भारतीय कंप्टीटर्स यानि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (STATE BANK OF INDIA )  और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK)  को ही पीछे नहीं छोड़ने वाला है, बल्कि एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी और सिटी ग्रुप जैसे बड़े वैश्विक बैंक भी पीछे छूट जाएंगे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

32 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

3 hours ago