देश

MP News: “मेरा घर बिकाऊ है”- किसके खौफ से इंदौर में पलायन के लिए मजबूर हैं लोग?

Indore: देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पलायन का मामला सामने आया है. शहर की एक निजी टाउनशिप में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए बनाई गई रिहायशी इमारत के आस-पास कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए कुछ परिवारों ने अपने घर पर बिकाऊ होने का पोस्टर चिपकाया है. इन पोस्टर पर लिखा है, “मेरा मकान बिकाऊ है… क्योंकि हमें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है.” सोशल मीडिया पर घरों की दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टर की तस्वीरें वायरल होने के बाद हड़कंप मचा तो पुलिस ने इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं.

जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट में रहने वाले 273 परिवारों में से 12 से 14 परिवारों ने अपने घर पर बिकाऊ होने के पोस्टर लगाए हैं. उनका कहना है कि हमें यह कदम कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति से परेशान होकर उठाना पड़ा है. हम अपार्टमेंट के आस-पास चलने वाली आपराधिक और अनैतिक गतिविधियों को लेकर पुलिस को कई बार शिकायत कर चुके हैं.

क्यों डरे हुए हैं लोग?

इन घरों की डरी-सहमी महिलाओं ने बताया कि बदमाश खुलेआम गांजा और चरस बेचते हैं. घर से निकलने में डर लगता है. उन्‍होंने कहा कि न हम सुरक्षित हैं ना हमारी बच्चियां सुरक्षित हैं. उनका कहना है कि उनकी परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है. अपार्टमेंट में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बताया, “हम घर से बाहर निकलते हैं, तो अपार्टमेंट के बाहर बैठे कुछ लोग हमें देखकर सीटी बजाते हैं और भद्दे गाने गाते हैं. ऐसा कई बार हुआ है. यह माहौल हमारे लिए ठीक नहीं है.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मेट्रो में किया सफर, दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे प्रधानमंत्री

इसके बाद डीसीपी आदित्य मिश्रा ने मौके पर जाकर उनकी शिकायतें सुनी. मिश्रा ने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए एक अतिरिक्त डीसीपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है. उन्होंने बताया,‘‘हमने ईडब्ल्यूएस अपार्टमेंट के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं और वहां लगातार पुलिस की गश्त की जा रही है. अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का चरित्र सत्यापन कराया जा रहा है और आपराधिक रिकॉर्ड वाले तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है.’’

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago