बिजनेस

क्रिसिल ने FY26 में GDP वृद्धि का 6.5% लगाया अनुमान, बेहतर मानसून को भी बताई वजह

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया है. यह अनुमान अच्छे मानसून, ब्याज दरों में कटौती और ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहे सरकारी सहयोग पर आधारित है.

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. विभाग ने 2026 वित्त वर्ष में मानसून 106% रहने का अनुमान जताया है. इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. खेती में तेजी से ग्रामीण आय में सुधार होगा और खर्च बढ़ेगा.

मानसून से खेती और ग्रामीण आय को उम्मीदें

क्रिसिल ने रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में एक और ब्याज दर में कटौती हो सकती है. इससे घरेलू मांग को और बल मिलेगा. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया पहले ही मौद्रिक नीति में नरमी के तहत 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुका है. इसके बाद बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरें घटा दी हैं.

सरकारी खर्च में भी तेजी देखी गई. मई में केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) 38.7% बढ़ा. 17 बड़े राज्यों के आंकड़े बताते हैं कि मई में राज्यों का कुल पूंजीगत खर्च सालाना आधार पर 44.7% बढ़ा. मई में निवेश से जुड़े सामानों का उत्पादन अच्छा रहा. इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सामान का उत्पादन 6.3% बढ़ा. अप्रैल में यह 4.7% था.

निवेश और निर्यात क्षेत्र में मिश्रित रुझान

रिपोर्ट में कहा गया कि आयकर में कटौती और बजट में घोषित ग्रामीण मदद योजनाएं भी निजी खपत को सहारा देंगी. हालांकि, कुछ चुनौतियां भी हैं. अमेरिका द्वारा घोषित रेसिप्रोकल टैरिफ 9 जुलाई से लागू होंगे. इससे सामान के निर्यात पर असर पड़ सकता है. वैश्विक अनिश्चितता की वजह से निजी निवेश पर भी दबाव आ सकता है.

मई में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की वृद्धि दर घटकर 1.2% रह गई. अप्रैल में यह 2.6% थी. अगस्त 2024 के बाद यह सबसे कमजोर आंकड़ा है. बिजली क्षेत्र में गिरावट और मैन्युफैक्चरिंग में सुस्ती ने IIP को कमजोर किया. उपभोक्ता वस्तुओं, दवाइयों, रसायनों और वस्त्रों के उत्पादन में भी गिरावट रही.

वहीं, निवेश से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर वृद्धि दर्ज हुई. निर्यात से जुड़ी इंडस्ट्री में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में PM Modi पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रपति महामा ने किया स्वागत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

3 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

3 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

3 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

4 hours ago