Jan Aushadhi Kendras: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (PMBJP) के तहत सरकार ने मार्च 2025 की समयसीमा से दो महीने पहले ही 15,000 जन औषधि केन्द्रों (JAKs) की स्थापना का लक्ष्य पूरा कर लिया है. 28 फरवरी तक देशभर में कुल 15,057 केन्द्र खुल चुके हैं.
सरकार ने अब 2026 मार्च तक जन औषधि केन्द्रों की संख्या 20,000 और 2027 मार्च तक 25,000 तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है.
इस योजना के तहत दवाइयाँ ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50% से 80% तक सस्ती हैं. वर्तमान में इस योजना में 2,047 दवाइयाँ और 300 सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध हैं.
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28 फरवरी तक जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से 1,767.18 करोड़ रुपये की दवाइयाँ बिकीं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 33% अधिक है. पिछले 10 वर्षों में इस योजना के जरिए 6,975 करोड़ रुपये की दवाइयाँ बिकीं, जिससे नागरिकों को लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है.
प्रबंधन प्रणाली और वितरण नेटवर्क
दवाइयों के वितरण और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाए रखने के लिए एक केंद्रीकृत आईटी-सक्षम प्रणाली का उपयोग किया जाता है. इसमें गुरुग्राम में एक केंद्रीय गोदाम और बेंगलुरु, चेन्नई, सूरत और गुवाहाटी में चार क्षेत्रीय केन्द्र शामिल हैं.
यह भी पढ़िए: DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…